Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर लड़कियों के ग्रुप का धमाकेदार डांस, वायरल वीडियो देखकर करेंगे आप भी तारीफ

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लड़कियों के वीडियो को देखकर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर लड़कियों के ग्रुप का धमाकेदार डांस, वायरल वीडियो देखकर करेंगे आप भी तारीफ

Girls Dance Video Social Media Trending Video hindi 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इस साल भारत 15 अगस्त 2023 को 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. भारतीय नागरिकों के लिए यह दिन बेहद खास है क्योंकि भारत को अंग्रेजी हुकूमत से इसी दिन आजादी मिली थी. इस दिन उन वीर सपूतों को नमन किया जाता है, जिन्होंने आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. हर नागरिक अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर लड़कियों के एक ग्रुप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं.

स्वतंत्रता दिवस की धूम हर तरफ दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह के वीडियो शेयर कर रहे हैं. ऐसे में लड़कियों का एक ग्रुप स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है. देश भक्ति गीत पर डांस करती लड़कियां पूरे जोश में दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: अब पूरा होगा अपने घर का सपना, किरायेदारों और झुग्गीवासियों को पीएम मोदी ने दी खुशखबरी

स्वतंत्रता दिवस पर लड़कियों ने किया धमाकेदार डांस

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां 'दस' फिल्म के गाने 'सबसे आगे रहेंगे हिंदुस्तानी' पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं. 5 लड़कियों के ग्रुप में दो लड़कियों ने ऑरेंज, दो ने ग्रीन और एक लड़की ने व्हाइट कलर की शर्ट पहन रखी है. यहां पर आपको बता दें कि इस गाने को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर शंकर महादेवन ने गाया है.

 

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो देखकर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने लिखा कि इतना बेहतरीन डांस, इससे पहले तो शायद ही देखा होगा तो वहीं कुछ लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि लड़कियों का जोश ऐसा ही बना रहे. एक यूज़र ने कहा कि मुझे भारतीय होने पर बेहद गर्व है, हमारे देश में ऐसी प्रतिभा की बिल्कुल भी कमी नहीं है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement