Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Independence Day 2022: आर्टिस्ट ने 27 सेकेंड में दिखाया शहीद की जिंदगी का सफर, देखकर नम हो जाएंगी आंखें

वायरल स्केच में आप देखेंगे कि एक ही कागज पर अलग-अलग सीन इस तरह पिरोये गए हैं कि हर एक मोड़ के खुलते ही एक नया सीन दिखता है.

Independence Day 2022: आर्टिस्ट ने 27 सेकेंड में दिखाया शहीद की जिंदगी का सफर, देखकर नम हो जाएंगी आंखें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्वतत्रंता दिवस करीब आते ही हमें सोशल मीडिया पर चारों तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है. जब देश की बात हो तो कोई हमारे वीर जवानों को कैसे भूल सकता है. इस बार यह मौका और भी खास है क्योंकि हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं. आजादी के इस अमृत महोत्सव पर सरकार ने भी हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है. लोग बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं और हमें हर गली मोहल्ले में तिरंगा लहराता नजर आ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं. 

वायरल वीडियो में एक शहीद सैनिक की जिंदगी का पूरा सफर दिखाया गया है. जिस भी आर्टिस्ट ने इसे बनाया है उसे इस तरह डिजाइन किया है कि कागज की हर परत खोलते हुए तस्वीर में एक नया मोड़ आ जा रहा है. आप देखेंगे कि पहले सैनिक को घर से बार्डर पर जाते हुए दिखाया गया है. इसके बाद एक जंग का मैदान दिखाया गया है और आखिर में वह शहीद हो गया. 

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan: विदेश भेजी जाएंगी गाय के गोबर से बनी 60 हजार राखियां, जानें क्या है खास

भावुक कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. दीपक ने लिखा, वाह कितने सुदंर तरीके से एक शहीद सैनिक का जीवन दिखाया है. श्रेया ने लिखा, सैनिकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Viral: हेलीकॉप्टर पर लटक कर किए 25 पुल अप, 'खतरों के खिलाड़ी' का वीडियो वायरल

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement