ट्रेंडिंग
Ind vs Pak का फैंस बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं. आज का मैच दोनों देशों के फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाले हैं.
डीएनए हिंदी: Ind vs Pak: इंडिया पाकिस्तान मैच (India-Pakistan Match) को लेकर फैंस के दिलों में बेताबी बढ़ती जा रही है. फैंस लगातार अपनी कंट्री को सपोर्ट कर रहे हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं, जिसमें दोनों देशों के फैंस को एक दूसरे के आमने-सामने देखा गया है. दोनों देशों के फैंस लगातार अपनी टीम को सपोर्ट करते नजर आए. वायरल हो रहे वीडियो में एक पाकिस्तानी फैंस यूजवेंद्र चहल को नेट्स पर प्रेक्टिस करते हुए देख 'पाकिस्तान जीतेगा' के नारे लगाता है. जिसका एक भारतीय फैंस करारा जवाब देता है.
नेट्स में प्रेक्टिस कर रहे भारतीय खिलाड़ियों को देख कर पाकिस्तानी फैंस ने अपनी टीम के सपोर्ट में नारे लगाए. फैन ने पाकिस्तान जीतेगा जोर से चिल्लाया. जिसका करारा जवाब देते हुए हिंदुस्तानी फैन ने कहा - सपने में! दोनों देशों के फैंस के बीच के इस कॉम्पटीशन को यूजवेंद्र चहल भी एंजॉय करते नजर आए.
ये भी पढ़ें - यदि बारिश में मैच धुल जाए तो बच्चों को लोरी सुनाएंगे बाबर आजम?
यहां देखें वीडियो
Love this banter between India and Pakistan fans. 😂
GET READY FOR BIGGEST MATCH OF THE YEAR. #T20WorldCup2022 #INDvPAK pic.twitter.com/kq1lM36G8p— Avinash Aryan (@AvinashArya09) October 22, 2022
टी-20 विश्व कप दो विशाल एशियाई क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच संघर्ष न केवल मैदान पर बल्कि इसके बाहर भी जुनून पैदा करता है. क्रिकेट का बुखार दोनों देशों में भारी मात्रा में है और जीत ही अंत में मायने रखती है.
ये भी पढ़ें - Ind Vs Pak: महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी फैन की अपील बाल्टी-वाइपर ले आओ
खिलाड़ियों के बीच कंपटीशन केवल मैदान पर होती है क्योंकि क्रिकेटर्स फील्ड के बाहर एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं. हालांकि, मैच में वह 'ओम्फ' फैक्टर है जिसमें शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए मेटंस स्ट्रेंथ एक महत्वपूर्ण कारक है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.