Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Rohit Sharma के फॉर्म की ट्विटर पर उड़ी खिल्ली, लोग बोले - अब तो शर्मा जी का लड़का कहलाना भी...

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लगातार अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. एक बार फिर बांग्लादेश के खिलाफ वह 2 रन पर आउट हो गए.

Rohit Sharma के फॉर्म की ट्विटर पर उड़ी खिल्ली, लोग बोले - अब तो शर्मा जी का लड़का कहलाना भी...

रोहित शर्मा की खराब फॉर्म पर भड़के यूजर्स

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय टी-20 कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी में फेल हो गए. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के आज फॉर्म में वापस आने का शानदार मौका था लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी. रोहित शर्मा मैच के चौथे ओवर में अपर-कट करते हुए 2 रन पर आउट हो गए. क्रीज पर सिर्फ आठ गेंदों के बाद, उन्होंने सीधे यासिर अली को बैकवर्ड पॉइंट पर खेलते हुए कैच थमा दिया. 

भले ही 35 साल के खिलाड़ी बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं रहे हैं, लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल की तरह उनका प्रदर्शन सवालों के घेरे में नहीं आता है, क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन, नीदरलैंड के खिलाफ 53 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए.

ये भी पढ़ें - 61 की उम्र में ये शख्स रचा चुका है 87 शादियां, अब फिर बनेगा दूल्हा

विश्व कप से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट में, शर्मा ने तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ 43 रन बनाए, जिनमें वह दो बार शून्य पर आउट हो गए थे. 

जैसी कि उम्मीद थी, रोहित शर्मा की परफॉर्मेंस देखने के बाद ट्विटर पर उनके आउट होने के तुरंत बाद मीम्स की बाढ़ आ गई. कई लोग कहने लगे कि अपनी फॉर्म को बरकरार रखने के लिए उन्हें बल्लेबाजी की ओपनिंग बंद कर देनी चाहिए. 

यहां देखें लोगों का रिएक्शन

 

ये भी पढ़ें - Viral News: कड़ी मशक्कत के बाद मिली दुल्हन, बारात लेकर निकले ढाई फीट के अजीम

इन यूजर्स में से कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने रोहित शर्मा पर कई मजेदार मीम्स बनाए. हालांकि, कुछ फैंस ने यह भी कहकर विश्वास जताया कि वह बड़े मैचों में प्रदर्शन करेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement