ट्रेंडिंग
तस्वीर वायरल हो रही है और लोग इसे तरह-तरह के कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं. लोगों को अपने कोचिंग के दिन याद आ रहे हैं.
डीएनए हिंदी: कोटा IIT-JEE कोचिंग के लिए मशहूर है. लोग अपने बड़े-बड़े सपने लिए इस शहर पहुंचते हैं और उन्हें सच करने के लिए मेहनत में जुट जाते हैं. एक एग्जाम के लिए कई रातें काली होती हैं तब कहीं जाकर बेहतर रिजल्ट आते हैं. सोचिए जिस एक पेपर के लिए बच्चे दिन रात एक कर देते हैं उसमें लपेट-लपेट कर कोई समोसे दे तो क्या कहेंगे?
अनुराग नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर एक एक डिस्पोजिबल प्लेट की फोटो शेयर की. यह प्लेट पूरी तरह से JEE के क्वेश्चन पेपर से बनी थी. बता दें कि JEE का मतलब जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन होता है. यह देशभर के अलग-अलग प्रतिष्ठित कॉलेजों में इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए दिया जाता है. इतने अहम एग्जाम के क्वेश्चन पेपर की प्लेट्स देखकर अनुराग भी हैरान रह गए. उन्होंने तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, Only kota things. इसे अगर हिंदी में समझने की कोशिश की जाए तो कह सकते हैं कि ऐसा कोटा में ही हो सकता है.
यह भी पढ़ें: YouTube का पहला वीडियो देखा है आपने ? 17 साल पहले किया गया था शेयर
यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे तरह-तरह के कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं. कुछ लोगों को अपने कोचिंग के दिन आ रहे हैं तो कुछ अपने पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं. विपिन नाम के एक शख्स ने लिखा, वो कोचिंग के दिन मेरी जिंदगी के बुरे दिन थे और अब भी कुछ ऐसा ही है. एक शख्स ने लिखा, सोचो कि इस आदमी को यही सवाल अपने मेन्स एग्जाम में मिल जाए तो.
Only Kota things ✨😋 pic.twitter.com/QXMHkkTtxb
— Anurag (@maybe_anurag) June 11, 2022
Those coaching years were the worst years of my life.
— vipin in a sunlit room🧣 (@coneyisland4eva) June 12, 2022
rn is second worst. https://t.co/quBuWbXEy4
Bet toppers searching notes for trying the questions out https://t.co/jrNlvaOMhh
— Naga Karthik (@_nagakarthik_) June 12, 2022
Reminds me of yummy Kota kachoris 😋🤤 https://t.co/cf1U6CavaN
— SunshineTalkies (@ToofaniDevi) June 12, 2022
KBB Jaan chutegi meri iss sheher ...
— NAVU✨ (@Navjot26202399) June 12, 2022
But am gonna miss this city too ik 🤧😭 https://t.co/Tamy3pPfiR
One of the worst phases of life ever!!! https://t.co/XX6i5ONJzk
— Sleeping Girl✨ (@sleepingg7) June 12, 2022
Just Kota Things 😂😂 https://t.co/UvwNKaE7Hp
— ∆G = ∆H - T∆S (@AK47206) June 12, 2022
यह भी पढ़ें: Viral: टॉयलेट में फंसा पायलट, करवानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.