Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

गर्मी में फेल हुआ Air India का AC, पसीना-पसीना हुए यात्री, वीडियो देख लोग बोले- भाई खिड़की खोल लेते

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स एयरलाइंस कंपनी पर भड़ास निकाल रहे हैं. 'समय की बचत और एसी सुविधा के लिए लोग इतना पैसा लगाकर फ्लाइट की टिकट खरीदते हैं. लेकिन यहां भी ऐसी दुर्दशा देखकर गुस्सा आता है.

Latest News
गर्मी में फेल हुआ Air India का AC, पसीना-पसीना हुए यात्री, वीडियो देख लोग बोले- भाई खिड़की खोल लेते

air india flight ac failure

Add DNA as a Preferred Source

गर्मी-सर्दी और लंबे सफर से बचने के लिए लोग फ्लाइट की टिकट बुक कराते हैं. इसके लिए पैसा भी ज्यादा खर्च करना पड़ता हैं. लेकिन इसके बावजूद अगर उन्हें आरामदायक सुविधा न मिले तो गुस्सा होना तो लाजमी है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुआ. फ्लाइट की एसी अचानक खराब होने की वजह से हंगामा मच गया. यात्रियों को काफी देर फ्लाइट के अंदर गर्मी में रहना पड़ा. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक यात्री कह रहा है, हम पटना जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में हैं. शाम के करीब 4 बजे हैं. फ्लाइट में करीब एक घंटे से एसी बंद है. लोग परेशान हैं, बच्चे परेशान हैं. 40 डिग्री तापमान में हम लोग पसीना-पसीना हुए बैठने को मजबूर हैं.

VIDEO में यात्री पंखे से हवा करते आए नजर
यात्री ने कहा कि गर्मी इतनी है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है. हम लोगों ने क्रू मेंबर्स से शिकायत की, लेकिन वह बस इतना कह रहे हैं कि तकीनी खराबी है. जल्द ही ठीक हो जाएगी. मजबूरी में यात्री खुद ही पंखे से हवा करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री किस कदर परेशान नजर आ रहे हैं.

यूजर्स इस दे रहे मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स एयरलाइंस कंपनी पर भड़ास निकाल रहे हैं. कुछ यात्रियों को सलाह दे रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा, 'समय की बचत और एसी सुविधा के लिए लोग इतना पैसा लगाकर फ्लाइट की टिकट खरीदते हैं. अगर ट्रेन और बस से हाल फ्लाइट का है तो इतने पैसे खर्च करने की क्या जरूरत. वहीं, दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'भाई इतनी गर्मी लग रही थी तो खिड़की खुलवा लेते, चका-चक हवा आती.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement