ट्रेंडिंग
गुजरात में एक मंदिर के बाहर एक शेरनी पहरा देते हुए दिखाई दी, जिसका वीडियो IFS अधिकारी परवीन कासवान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है...
एक मंदिर के बाहर आराम फरमाती शेरनी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. IFS अधिकारी परवीन कासवान ने 27 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शेरनी मंदिर के बाहर शांत अवस्था में दिखाई के रही है. माना जा रहा है यह वीडियो गुजरात का है जो एशियाई शेरों का आखिरी बचा हुआ आवास है.
IFS परवीन कासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर किया जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'क्या दिव्य दृश्य है. ऐसा लग रहा है जैसे शेरनी मंदिर की रखवाली कर रही है.'
What a divine sight. Look like that lioness is guarding the temple !! pic.twitter.com/bBlxlmKD4m
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) September 28, 2025
इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर 57 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि उन्हें शुरू में लगा कि यह क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी है. कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो वन्यजीवों और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं के बीच मज़बूत रिश्ते को दिखाता है.
एक यूजर ने कहा, 'यह लगभग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसा दिखता है. मुझे भरोसा हो गया क्योंकि आपने इसे पोस्ट किया है. एक और यूजर ने लिखा, ' बिलकुल आप जानते हैं कि गिर के जंगल में देवी के मंदिर हैं और यह चारणों का घर है, जिन्हें देवीपुत्र माना जाता है.'
एक तीसरे ने लिखा, 'मैंने जंगल की सड़कों और गांवों में मनुष्यों पर हमले के बाघों के कई वीडियो देखे हैं लेकिन गिर वन क्षेत्र के शेर को कभी किसी पर हमला करते नहीं देखा. वे वहां इतने शांत क्यों हैं?
कभी विलुप्ति के कगार पर पहुंचे एशियाई शेर की आबादी में सुधार आया है. फिलहाल ये सिर्फ जरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में पाए जाते हैं. भारत में शेरों की जनसंख्या 2020 में 674 से बढ़कर 2025 में 891 हो गई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.