Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: इस देसी जुगाड़ के मुरीद हुए कलक्टर साहब, मगर यूजर्स करने लगे ऐसा कमेंट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जहां देसी जुगाड़ से काम लिया जा रहा है. वीडियो में एक बैल ट्रेडमिल जैसी कुछ चीज पर चलता हुआ नजर आ रहा है.

Viral Video: इस देसी जुगाड़ के मुरीद हुए कलक्टर साहब, मगर यूजर्स करने लगे ऐसा कमेंट

viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय लोगों का जुगाड़ में कोई मुकाबला नहीं हैं. हम भारतीय काम को जल्दी और आसानी से करने के लिए बेजोड़ तरीके ढूंढ़ निकालते हैं और कभी-कभी इन जुगाड़ों की भारत तो क्या पूरी दुनिया में सराहना की जाती हैं. सोशल मीडिया पर आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें बनाए गए इस जुगाड़ को देखकर यूजर्स हैरान हैं और कई यूजर्स इसे पशु क्रूरता को बढ़ावा देने वाला बता रहे हैं. दरअसल वीडियो में खेत की सिचांई करने के लिए बनाई गई मशीन को बैलों की मदद से चलाया जा रहा हैं. जिसको देख कर यूजर्स का कहना हैं कि इस तरह के अविष्कार से पशुओं पर क्रूरता को बढ़ावा मिलेगा. 

वायरल वीडियो में एक ट्रेडमिल जैसी मशीन रखी है और इस ट्रेडमिल को पंप से जोड़ा गया है जो सिंचाई के लिए खेतों पर पानी का छिड़काव कर रहा है. बैल के ट्रेडमिल पर चलने से यह मशीन चल रही है और पानी से खेतों की सिंचाई हो रही है.

ये भी पढ़ें - ATM को गाय ने बना लिया ठिकाना, नाक बंद कर पैसे निकाल रहे हैं लोग!

यहां देखें वीडियो

इसके बाद वीडियो में इसी तकनीक की मदद से बड़ी-बड़ी मशीनों और मोटर्स को चलते हुए दिखाया गया है. इस तकनीक के जरिए बड़ी मात्रा में बिजली का उत्पादन हो रहा है. हालांकि, यूजर्स जानवरों का इस्तेमाल करने के कारण इस तकनीक की काफी आलोचन कर रहे हैं. 

वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण ने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है कैप्शन में लिखा है भारतीय ग्रामीण इनोवेशन, यह बहुत ही हैरान करने वाला है. खबर लिखे जाने तक इस वायरल वीडियो को 2 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 12 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

ये भी पढ़ें - नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फैन निकला कछुआ, मौत को छू कर टक से वापस आया

वीडियो पर यूजर्स के बहुत सारे रिएक्शन आ रहे हैं. यूजर सत्या ने लिखा - यह इनोवेशन के नाम पर जानवरों पर अत्याचार है, इस ट्रेडमिल पर जानवरों को घंटों तक चलाना गलत है. दूसरे यूजर नमन ने लिखा यह आदिम जीवन में वापिसी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement