Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Ghaziabad Police ने किया पीछा तो बैक गियर में 2 KM तक दौड़ा दी कार, हैरान कर देगा ये वीडियो

Ghaziabad Elevated Road Video: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस जानकारी जुटाना का प्रयास कर रही है.

Latest News
Ghaziabad Police ने किया पीछा तो बैक गियर में 2 KM तक दौड़ा दी कार, हैरान कर देगा ये वीडियो

Elevated Road Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड का एक वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कोई रियल सीन नहीं बल्कि किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है लेकिन ऐसा नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि पुलिस की गाड़ी एक i20 कार के पीछे दौड़ रही है और कार भी बैक गियर में पीछे की ओर दौड़ी चली जा रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूपी पुलिस पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एलिवेटेड रोड पर एक कार अपनी ही लेन में बैक गियर में तेजी से भागती हुई चली जा रही है और उसे पुलिस की जीप उसे बार-बार रोकने का प्रयास कर रही है, जो ठीक उसके आगे चल रही है. इस बीच पीछे से आ रही गाड़ियों से कार में टक्कर भी होती है लेकिन कार बैक गियर लगाकर पीछे चली जाती है. तकरीबन दो किलोमीटर बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

 


ये भी पढ़ें: NASA ने निकाली मजेदार नौकरी, धरती पर मिलेगा मंगल ग्रह का मजा और मोटी सैलरी  
 


पुलिस कर रही है जांच 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलिवेटेड पर तैनात पुलिस कर्मियों को वहां से गुजरते हुए किसी कार सवार ने सूचना दी एक i20 कार एलिवेटेड रोड पर रेश ड्राइविंग करती हुई चल रही है. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी जीप से कार के पास पहुंच गए. जैसे पुलिस की जीप कार चालक को दिखाई दी, उसने बैक गियर में कार चलानी शुरु कर दी. इस बीच पुलिस ने अपनी गाड़ी धीरे कर दी. पुलिसकर्मियों को समझ में आया कि इस वजह से हादसा हो सकता है. इस दौरान मौका पाकर कार चालक तेजी से गाड़ी मोड़कर भाग गया. इस मामले में पुलिस जानकारी जुटाना का प्रयास कर रही है और नंबर प्लेट को सीसीटीवी की फुटेज से निकलवा कर उसके मालिक तक पहुंचाने का प्रयास भी जारी है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement