Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Hyderabad: 'ये OYO नहीं है, रोमांस करना मना है', कैब ड्राइवर ने कपल्स को दी चेतावनी

Hyderabad News: आपने कई बार देखा होगा कि कपल्स के अश्लील हरकत करने वाले वीडियो वायरल होते हैं. ऐसा ही मामला हैदराबाद से सामने आया है. यहां एक कैब ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में चेतावनी का बोर्ड लगा दिया.  

Latest News
Hyderabad: 'ये OYO नहीं है, रोमांस करना मना है', कैब ड्राइवर ने कपल्स को दी चेतावनी
Add DNA as a Preferred Source

Hyderabad: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक कैब ड्राइवर द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्ड की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस बोर्ड में कपल्स को 'नो रोमांस' की सख्त हिदायत दी गई है. अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग मेट्रो, ऑटो, या कैब जैसी सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकतें करते देखे जाते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को असहज सा महसूस होने लगता है. शायद इसी बात से तंग आकर कैब ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में एक खास चेतावनी बोर्ड लगा दिया, जो अब लोगों का ध्यान खींच रहा है.

कैब में लगया चेतावनी का बोर्ड
कैब के अंदर लगे इस बोर्ड पर लिखा है, "वार्निंग - नो रोमांस. यह कैब है, आपका प्राइवेट प्लेस या फिर OYO नहीं है, इसलिए दूरी बनाएं रखें और शांत रहें।" इस मैसेज को ड्राइवर ने अपनी गाड़ी की सीट के पीछे का सीट पर लगाया है ताकि हर यात्री इसे आसानी से देख सके.


ये भी पढ़ें-Maharashtra News: ठाणे में बेकाबू कार ने 21 साल के युवक को कुचला, हुई मौत, आरोपी फरार


शोसल मीडिया पर हो रहा फोटो वायरल
इस पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 84 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. पोस्ट पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, "शायद ड्राइवर अब और बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने यह बोर्ड लगा दिया. एक अन्य यूजर ने इस चेतावनी को कैब यात्रियों के लिए 'एथिकल' और 'जरूरी' भी बताया.
इस वायरल तस्वीर के साथ यह मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जहां लोग सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन और आचरण की आवश्यकता पर बात कर रहे हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement