Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News: कैब ड्राइवर ने यात्रियों को दी गजब चेतावनी, 'OYO रूम नहीं कैब है, यहां रोमांस न करें'

Hyderabad Viral News: हैदराबाद में एक कैब ड्राइवर का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस शख्स ने अपने कैब में यात्रियों से रोमांस नहीं करने की अपील की है. 

Viral News: कैब ड्राइवर ने यात्रियों को दी गजब चेतावनी, 'OYO रूम नहीं कैब है, यहां रोमांस न करें'

कैब ड्राइवर का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

Add DNA as a Preferred Source

हैदराबाद (Hyderabad) में एक कैब ड्राइवर ने यात्रियों को सचेत करने के लिए ऐा पोस्टर लगाया है, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. ड्राइवर ने यात्रियों से अपील की है कि वो उनके कैब में रोमांस न करें. अंग्रेजी में लिखे इस पोस्टर की जमकर चर्चा हो रही है. पोस्टर में यात्रियों के लिए जारी मैसेज में लिखा है कि यह कोई प्राइवेट जगह नहीं है और न ही ओयो (OYO) रूम है. इसलिए, यहां पर रोमांस न करें. 

Social Media पर वायरल हुआ कैब ड्राइवर का पोस्टर
पिछले कुछ महीने में अलग-अलग शहरों से कैब में बैठे कपल के रोमांस की कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई हैं. शायद हैदराबाद के कैब ड्राइवर ने इसे देखते ही यह पोस्टर चिपका दिया है. पोस्टर के मुताबिक, 'यहां रोमांस नहीं करें. यह कोई निजी जगह नहीं है और न ही ओयो रूम है. इसलिए कृपया दूरी पर बैठें और शांति बनाए रखें.'


यह भी पढ़ें: खुद को खत्म कर दुश्मनों से लेता है बदला, जानें कौन सा है ये जीव 


हैदराबाद में कैब ड्राइवर के लगाए इस पोस्टर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. सभी यूजर्स का इसे लेकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. कुछ दिन पहले ऐसे ही एक और कैब ड्राइवर का पोस्टर वायरल हुआ था जिसमें यात्रियों से साफ-सफाई रखने और मर्यादित तरीके से बात करने की अपील की गई थी. हैदराबाद जैसे शहर में कैब और ऑटो परिवहन के लिए महत्वपूर्ण साधन हैं.


यह भी पढे़ं: बर्थडे मनाने गए कपल को भेड़ियों के झुंड ने घेरा, Video देख कांप जाएगी रूह 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement