Advertisement

Husband Wife jokes: जब पत्नी ने पूछा-आपने मुझसे शादी क्यों की, जवाब सुन हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

पति-पत्नी के ये मजेदार जोक्स पढ़कर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

Husband Wife jokes: जब पत्नी ने पूछा-आपने मुझसे शादी क्यों की, जवाब सुन हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हंसना हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है लेकिन आज भागदौड़ भरी लाइफ में हंसना भी एक टास्क बन गया है. इसे आसान करने के लिए हम आपके लिए पती-पत्नी के मजेदार जोक्स लेकर आए है. इन जोक्स को पढ़ें और ठहाके लगाएं.

1. जब पत्नी ने पहली बार खाना बनाया.
पति- कैसा खाना बनाया है तुमने एकदम गोबर जैसा.
पत्नी- हे भगवान इस आदमी ने तो हर चीज चख रखी है.

2. पति ने जब फोन पर की पत्नी की तारीफ 
पति- तुम बहुत प्यारी हो.
पत्नी- थैंक्स.
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो.
पत्नी- थैंक्यू सो मच...और बताओ क्या कर रहे हो?
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं.
पत्नी- आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं.

यह भी पढ़ें- मास्क पहने-पहने चरणामृत पी गए CM Gehlot, लोग बोले- फिल्टर हो गए सारे कीटाणु

3. पत्नी- अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है. उसे रोकते क्यों नहीं?
पति- मैं क्यों रोकूं? उसने मुझे रोका था क्या?

4. पति- डॉक्टर ने चाय फीकी पीने को कहा है.
पत्नी- अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी, लड्डू खाकर पी लेना, फीकी लगेगी.
पति बेहोश.

5. पति-पत्नी पार्टी में जाते हैं.
पत्नी- आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे.
पति- अरे मैं माचिस लाना भूल गया.
पत्नी- अरे मैं डांस की बात कर रही हूं.
पति- हां लेकिन तुम्हारे डांस करने पर लोग स्टेज को ही आग लगा देंगे.

6. पत्नी- अगर मैं 4-5 दिन घर में ना दिखूं तो आपको कैसा लगेगा?
पति- (खुशी से) अच्छा लगेगा.
फिर तो पत्नी उसे सोमवर को भी ना दिखी, मंगलवार को भी नहीं दिखी, बुध को नहीं, गुरुवार को भी नहीं दिखी, शुक्रवार को जब आंख का सुजन थोड़ा कम हुआ तब थोड़ी दिखाई देना शुरू हुई.

यह भी पढ़ें- Private Part का साइज चेक करने के चक्कर में मुसीबत में फंसा लड़का, एक्सरे में हुआ खुलासा

7. पत्नी- तुम्हारी शर्ट में तो एक भी बाल नहीं है. 
पति- हां तो क्या हुआ.
पत्नी- मैं पूछती हूं कौन है वो टकली?

8. पत्नी- आपने मुझ में क्या देख कर शादी की?
पति-‌ कुछ नहीं बस ऐसे ही बचपन से शौक था पंगे लेने का

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement