ट्रेंडिंग
इस महिला ने एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया और बताया कि वे हनीमून के लिए पेरिस गए थे और वहां वे मिया खलीफा से मिले.
डीएनए हिंदी: Mia Khalifa को पहचानना एक पति को भारी पड़ गया. इस वजह से पत्नी के सामने फजीहत हुई वो अलग माफी मांगने के लिए भी मोटे पैसे खर्च करने पड़े. यह कपल हनीमून पर गया हुआ था. इत्तेफाक से मिया खलीफा भी उसी लोकेशन पर थीं. पति ने तुंरत मिया को पहचान लिया. बस इसी बात पर पत्नी खफा हो गई. पत्नी ने भी मौके का खूब फायदा उठाया और आसानी से नहीं मानी. उन्हें मनाने के लिए पति को महंगा तोहफा खरीदना पड़ा.
इस महिला ने एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया और बताया कि वे हनीमून के लिए पेरिस गए थे. एक दिन वे डिनर पर बाहर गए और उनके पति ने मिया खलीफा को देखा. इसका हर्जाना भरने के लिए पति ने एक ब्रांडेड बैग खरीदा. Birkin नाम की ब्रैंड का सस्ते से सस्ता बैग भी करीब 5 लाख रुपए का होता है.
यह भी पढ़ें: Bloodhound पुलिस के लिए किसी हथियार से कम नहीं, पहली बार जीता यह अवॉर्ड
मिया खलीफा ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया और उस महंगे बैग की तस्वीर शेयर की. महिला, उसके पति और मिया खलीफा ने साथ मिलकर एक वीडियो भी बनाई जिसमें पति अपनी पत्नी को वो ब्रांडेड बैग गिफ्ट करता दिख रहा है.
Y’all we met 😭😭😭 https://t.co/KoybyErwcf pic.twitter.com/ZIIDlqbY14
— Mia K. (@miakhalifa) June 13, 2022
यह भी पढ़ें: डिलीवरी के दौरान महिलाओं को ना हो दर्द, लाफिंग गैस सुंघा रहे डॉक्टर्स
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.