Advertisement

6 महीने बाद घर आया फौजी पति, खुशी में पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन कि वायरल हुआ वीडियो

Russia Ukraine War के दौरान यूक्रेनी सैनिक पिछले 6 महीने से सीमा पर डटा हुआ युद्ध कर रहा था.

6 महीने बाद घर आया फौजी पति, खुशी में पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन कि वायरल हुआ वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: किसी भी सैनिक के लिए मुश्किल होता है कि वह घर से बाहर रहकर अपने देश की सीमा पर दुश्मनों से लोहा ले. ऐसे में सबसे भावुक पल‌ वह होता है जब सैनिक वापस अपने घर आता है. ऐसा ही एक भावुक पल सामने आया है जहां एक सैनिक अपने घर पहुंचता है तो उसकी प्रेग्नेंट पत्नी खुशी से फूली नहीं समाती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक प्रेग्नेंट महिला को अपने पति से महीनों बाद मिलते हुए दिखाया गया है. मुलाकात के दौरान वे बेहद भावुक नजर आ रहे हैं. दोनों गले लगकर दोनों रोते हुए दिख रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं जानकारी के मुताबिक महिला का पति सैनिक है और लंबे वक्त बाद घर आया है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yanina Sham (@yanina_sham)

नोट 1000 रुपये का और कीमत 3 लाख, आखिर क्या है इतना खास जो अनमोल हो गया ये नोट  

बता दें कि इस क्लिप को यानीना शाम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. इसे अब ट्विटर पर एंटोन गेराशचेंको ने शेयर किया. ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद यह वायरल हो गया. एंटोन ने इसके कैप्शन में लिखा- हम इसी के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने 30 हफ्ते से एक-दूसरे को नहीं देखा है.

बता दें कि वीडियो में पति फौजी की वर्दी में है. प्रेग्नेंट यानीना उससे मिलने कार से जा रही हैं. जब वो कार से उतरती है और पति से मिलती है तो दोनों भावुक हो जाते हैं. वे गलकर रोने लगते हैं. वीडियो के मुताबिक पति यूक्रेन की सेना में हैं और रूस के खिलाफ युद्ध में अपने देश के लिए लड़ रहा है.

जानकारी के मुताबिक यह यूक्रेनी सैनिक अपनी प्रेगनेंट पत्नी यानीना से पिछले 6 महीने से दूर था. ऐसे में फौजी जब लंबे समय बाद अपनी पत्नी से मिला तो भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा है जिसके चलते इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है. 

गांधीनगर: अक्षरधाम मंदिर से 100 मीटर की दूरी पर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग,  रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम

बता दें कि अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है. इसके अलावा ट्विटर पर इस वीडियो को 24 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कई लोगों ने इस पर रिएक्ट और रीट्वीट भी किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement