Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: पत्नी को डांस के लिए मना कर, पड़ोसन संग थिरकने लगा पति, Video देखकर नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पड़ोसियों का डांस देखा जा सकता है.

Latest News
Viral: पत्नी को डांस के लिए मना कर, पड़ोसन संग थिरकने लगा पति, Video देखकर नहीं रुकेगी हंसी
Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. कभी किसी का धांसू डांस तो कभी कोई मजेदार किस्सा वायरल होता रहता है. हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है. इस वीडियो में पति और पड़ोसन का डांस देखा जा सकता है. वीडियो में डीजे पर महिलाएं थिरक रही होती हैं और पास में खड़ा शख्स पूरी तरह से शांत खड़ा रहता है. कुछ ही देर में शख्स की पत्नी उससे डांस करने के लिए पूछती है. लेकिन वो मना कर देता है.   

वायरल हुआ वीडियो 
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कोशिश करती है, इसके बाद भी शख्स महिला को डांस करने से इनकार कर देता है. इसेक बाद महिला फिर से डांस करने चली जाती है. इसके बाद जो हुआ वो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो में एक दूसरी महिला जो शख्स की पड़ोसन थी, फ्रेम में नजर आती है. ये महिला भी शख्स से डांस करने के लिए कहती है. लेकिन इस बार वो डांस करने के लिए मान जाता है. 

 


ये भी पढ़ें-बिना स्कूल गए 6 भाषाओं में पारंगत है पाकिस्तान की यह लड़की, इंटरनेट पर शुमायला की Video देखकर लोग रह गए हैरान


बीवी हुई नाराज 
शख्स की ये प्रतिक्रिया देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहा हैं. लोगों ने कहा कि पड़ोसन के कहने पर वह तुरंत डांस करने के लिए तैयार हो गया, जबकि अपनी पत्नी की बात पर उसने इनकार कर दिया था. वीडियो देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. आगे वही हुआ जो आमतौर पर होता है. 

शख्स की इस हरकत से उसकी पत्नी नाराज हो गई और वहां से चली गई. डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. इस वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से अपलोड किया गया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement