Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

अयोध्या में शर्मसार हुई इंसानियत, रात के अंधेरे में महिला को सड़क पर बेसहारा छोड़ गए परिजन, Video Viral

Ayodhya Viral Video: अयोध्या में एक कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को उसके परिजन रात के अंधेरे में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Latest News
अयोध्या में शर्मसार हुई इंसानियत, रात के अंधेरे में महिला को सड़क पर बेसहारा छोड़ गए परिजन, Video Viral

Ayodhya viral video

Add DNA as a Preferred Source

Ayodhya Viral Video: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने  इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. कैंसर से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला को उसके अपने ही परिजन रात के सन्नाटे में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. 

कहां का है मामला 

किशन दासपुर क्षेत्र में एक कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को उसके अपने परिजन रात के अंधेरे में सड़क पर बेसहारा छोड़कर चले गए. पूरी घटना बुधवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब दो महिलाएं और एक पुरुष एक ई-रिक्शा से बुजुर्ग महिला को लेकर पहुंचे. 

महिला कैंसर से पीड़ित थीं

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, ये तीनों व्यक्ति बुजुर्ग महिला को रिक्शे से उतारकर एक कोने में बिस्तर सहित छोड़ देते हैं. जाते समय उनमें से एक महिला मुड़कर बुजुर्ग का चेहरा देखती है, लेकिन कोई बात किए बिना तीनों मौके से चुपचाप निकल जाते हैं. स्थानीय लोगों ने जब सुबह बुजुर्ग को इस हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला कैंसर से पीड़ित थीं और इलाज की स्थिति में नहीं थीं. 


यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ में प्राथमिक स्कूल की छत गिरी, तीन बच्चों की मौत, 30 से ज्यादा छात्र घायल


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे देखकर लोग भावुक हो उठे हैं. कई लोगों ने इसे मानवता पर धब्बा बताया है. फिलहाल पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement