Advertisement

फ्लैट की खिड़की पर लटका गया था 10 फिट का अजगर, Viral Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Python Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप को देखकर लोगों ने हैरानी जताई है. आइए देखते हैं कि वायरल वीडियो में क्या है...

फ्लैट की खिड़की पर लटका गया था 10 फिट का अजगर, Viral Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Dangerous Python Video Viral
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर अजगर का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक अजगर फ्लैट की खिड़की पर लटका हुआ है. इस विशालकाय अजगर को कुछ लोग हटाते हैं. 10 फीट लंबा अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.  वहीं, अजगर का रेस्क्यू करने वाले दो लड़कों की भी तारीफ की गई. 

सोशल मीडिया पर आपने इससे पहले अजगर के कई तरह के वीडियो देखें होंगे. कभी खेत से अजगर का वीडियो सामने आया होगा तो कभी किसी के घर में घुसे हुए अजगर का वीडियो वायरल हुआ होगा. आपने शायद ही देखा हो कि किसी रिहायशी इलाके में स्थित फ्लैट की खिड़की पर अजगर लटक गया हो. मुंबई से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में बीजेपी को लगा झटका, AIADMK ने एनडीए से तोड़ा नाता


 

सोशल मीडिया पर सामने आया अजगर का वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि यह विशालकाय अजगर रिहायशी इलाके में स्थित एक फ्लैट की खिड़की पर लटका हुआ है. अजगर इतना विशालकाय है कि वह ग्रिल की वजह से अंदर नहीं जा पा रहा है. वीडियो में दो लोग अजगर का रेस्क्यू देखे जा सकते हैं. वीडियो में देखा गया कि एक आदमी पहले अजगर की पूंछ पकड़ता है जबकि दूसरा उसका सिर पकड़ कर उसे ग्रिल से छुड़ाने की कोशिश करता है. कुछ देर में ही अजगर लोहे की ग्रिल को छोड़ देता है और नीचे गिर जाता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement