Advertisement

Viral Video: टूट कर गिरी ऑफिस की छत, नीचे गिरा 7 फुट लंबा कोबरा

वीडियो में लड़की कंप्यूटर पर काम कर रही थी तभी अचानक ऑफिस की फॉल्स सीलिंग टूट गई और उसमे से कोबरा नीचे आ गिरा. देखकर आप भी चकरा जाएंगे.

Viral Video: टूट कर गिरी ऑफिस की छत, नीचे गिरा 7 फुट लंबा कोबरा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर हमें अक्सर कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसे देखने के बाद मुंह खुला का खुला ही रह जाता है. कई बार तो ऐसे सीन दिखते हैं जो किसी बुरे सपने से कम नहीं. अब आप ही सोचिए आप दफ्तर में काम कर रहे हों और छत नीचे गिर आए तो...छत तो छत साथ में एक कोबरा भी लटका दिखे तो...सोचकर ही खौफ आता है. यह केवल एक उदाहरण ही नहीं ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद आप भी दातों तले अपनी उंगली दबा लेंगे. वीडियो में एक लड़की ऑफिस में बैठकर काम कर रही है लेकिन अगले ही पल यहां कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में लड़की ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. वीडियो में हुई इस अजीब घटना को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी चौंक गए.

वीडियो में लड़की कंप्यूटर पर काम कर रही थी तभी अचानक ऑफिस की फॉल्स सीलिंग टूट गई और उसमे से कोबरा नीचे आ गिरा. जिसे देख कर लड़की के होश उड़ जाते हैं और वह जोर से चिल्लाने लगती है. लड़की कुर्सी से खड़ी होकर पीछे हटने लगती है और गिर जाती है. हैरान कर देने वाले इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी परेशान हैं कि आखिर कोबरा छत तक पहुंचा कैसा? 

यह भी पढ़ें: भारत में इस जगह नहीं जलाया जाता रावण, निकाली जाती है उसकी रथयात्रा

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो bviral नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है 'मौत का डर' वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 17 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. एक यूजर ने लिखा यह नकली है. अन्य यूजर ने लिखा, यह ऑफिस है तो मैं आज ही नौकरी छोड़ रहा हूं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: संस्कृत में हो रही क्रिकेट मैच की कमेंट्री, समझ आए न आए पर मजा जरूर आएगा

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement