Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: रूठी बीवी को मनाने का पति ने ढूंढ निकाला अनोखा तरीका, Video में देखें नई ट्रिक

सोशल मीडिया पर रूठी पत्नी को मनाने की ट्रिक वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पति ने अपनी रूठी बीवी को मनाने के लिए अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है.

Latest News
Viral: रूठी बीवी को मनाने का पति ने ढूंढ निकाला अनोखा तरीका, Video में देखें नई ट्रिक
Add DNA as a Preferred Source

शादी एक पवित्र बंधन होता है. अक्सर इस रिश्ते में खट्टी-मीठी नोक-झोंक होती रहती है. ऐसे में कई बार लड़ते-झगड़ते पत्नी रूठ जाती है और उसे मनाना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स ने रूठी बीवियों को मनाने के लिए एक नई ट्रिक का खोज ली है. ऐसे में आप भी ये ट्रिक आजमाकर देख सकते हैं. 

वायरल हुआ वीडियो 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की बीवी उससे रूठी हुई है. पति अपनी पत्नी को मनाने के लिए काफी प्रयास करता है लेकिन, उसकी वाइफ मानने को तैयार ही नहीं होती और नखरे दिखाती है. ऐसे में जब पति-पत्नी को बाहर साथ जाना पड़ा तो भी पत्नी तब भी रूठी रहती है. पत्नी रूठी हुई बाइक पर दूसरी तरफ मुंह किए बैठी रहती है. इसी दौरान पति बाहर जाने से पहले अपनी जेब से 500 के कुछ नोट निकालता है और अपनी बीवी को पकड़ा देता है. पैसे मिलते ही बीवी का मिजाज ही बदल जाता है और वो खुश हो जाती है. 


ये भी पढ़ें-Tamilnadu Temple: दानपेटी में गलती से गिरा iPhone, मंदिर प्रशासन ने भगवान की संपत्ति बता लौटाने से किया इनकार


पत्नी तुरंत पति की शर्ट पकड़ उसकी तरफ बैठ जाती है. पति फिर से एक बार उसे मनाने की कोशिश करता है और जेब से एक और 500 की नोट निकाल उसे पकड़ा देता है. इतने पैसे मिलते ही पत्नी की सारी नाराजगी दूर हो जाती है और वह अपने पति के साथ चिपक कर बाइक पर खुशी-खुशी बैठ जाती है. शख्स के इस ट्रिक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडयो की मदद लेकर आप भी अपनी पत्नी को मना सकते हैं. 

यूजर्स ने किया कमेंट 
पती-पत्नी का ये वीडियो देख यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. रूठी बीवी को मनाने का ये सरल और सबसे अच्छा तरीका लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. लोग कमेंट कर उस शख्स को इस मुसीबत से निजात दिलाने का तरीका बताने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @radioactiveblossom नाम के पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement