Advertisement

Noida Twin Tower Demolition: 28 अगस्त को कुछ यूं गिराए जाएंगे नोएडा के ट्विन टावर, देखें वीडियो

वीडियो को देखकर कयास लगाएं जा रहे हैं कि 28 अगस्त की दोपहर नोएडा के सेक्टर-93 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है. हालांकि, माराडू टावरों में नोएडा के ट्विन टावर्स की तुलना में लगभग आधी मंजिलें थीं.

Noida Twin Tower Demolition: 28 अगस्त को कुछ यूं गिराए जाएंगे नोएडा के ट्विन टावर, देखें वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन दोनों टावरों को 28 तारीख को गिराया जाना है. 28 अगस्त की दोपहर 2.30 बजे 32 मंजिल की यह इमारत महज 12 सेकंड में पूरी तरह जमीदोज हो जाएगी. इसके लिए बारूद लगाने का काम पूरा हो चुका है. वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से भी आसपास रहने वाले लोगों के लिए प्लान तैयार किया गया है.

बता दें कि जिस इमारत को गिराना है, उसके आसपास 7 हजार से अधिक परिवार रहते हैं. ऐसे में बारूद लगाकर इतनी ऊंची इमारत को गिराने को लेकर वहां रह रहे लोगों में डर का माहौल है. हालांकि, जानकारी के लिए बता दें कि ये ऐसा पहला मामला नहीं है, इससे पहले केरल में भी इसी तरीके से एक बिल्डिंग को जमीदोज किया गया था. साल 2020 में अदालत ने केरल के मराडू की बहु-मंजिला आवास परिसरों को गिराने का फैसाल सुनाया था.

इधर, ट्विन टावर्स को गिराने की तारीख के तय होते ही साल 2020 का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में माराडू टावरों को ढहते हुए दिखाया गया है. 

देखें कैसे कुछ ही सेकंड में धराशाई हो गई थी बिल्डिंग-

वीडियो को देखकर कयास लगाएं जा रहे हैं कि 28 अगस्त की दोपहर नोएडा के सेक्टर-93 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है. हालांकि, माराडू टावरों में नोएडा के ट्विन टावर्स की तुलना में लगभग आधी मंजिलें थीं. वहीं, अब ट्विन टॉवर विस्फोटकों के जरिए उड़ाई जाने वाली देश की अबतक की सबसे ऊंची इमारत बन जाएगी.

यह भी पढ़ें- Video: इंजीनियरिंग का नमूना या लापरवाही? रेल की पटरी के बीचों-बीच लगाया बिजली का खंभा

इमारत के ध्वस्तीकरण के समय आपातकालीन सेवाओं को भी मौके पर तैनात किया जाएगा. एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस पिकेट स्थापित की जाएगी. 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी, पीएसी और फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
 

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की फिल्म में हुई 'बड़ी गलती' सोशल मीडिया पर वायरल, लोग बोले- बजट नहीं था तो एक गुड़िया ही खरीद लेते

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement