Advertisement

Viral: शादी में आप कितना खर्च करेंगी? Gen Z लड़की के जवाब ने उड़ाए होश, देखें Video

Viral Video News: हील ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़की अपनी शादी का बजट बताती है. इसको सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं. 

Latest News
Viral: शादी में आप कितना खर्च करेंगी? Gen Z लड़की के जवाब ने उड़ाए होश, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

Viral News: महंगाई और बेरोजगारी के चलते लोग जहां अपनी जिंदगी को संभालने में परेशान रहते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा अपनी शादी के लिए अनुमानित बजट बता रहे हैं. वीडियो में एक युवती जब पूछती है कि वे अपनी शादी पर कितना खर्च करेंगे, तो दूसरी लड़की का जवाब आता है- "लगभग 6 करोड़," जबकि दूसरे युवा कहते हैं- "मैं 2 करोड़ तक खर्च करूंगा, और तीसरे का जवाब है- 3 से 4 करोड़ तक शायद.

कॉमेडियन ने किया रोस्ट
यह वीडियो सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच खासा चर्चा में बना हुआ है. उसे देखने के बाद कॉमेडियन रोहित शाह ने मजाकिया अंदाज़ में इन युवाओं का रोस्ट किया है. रोहित शाह ने अपने वीडियो में कहा कि अगर उन्हें 6 करोड़ मिलते तो वह आराम से पहाड़ों पर जा कर कैफे खोलते और क्रिकेट खेलते. उन्होंने यह भी कहा कि लोग इतनी आसानी से करोड़ों की बात कैसे कर लेते हैं, जबकि ओला-उबर की कैब बुकिंग करते समय भी हम अक्सर सस्ते ऑप्शन पर ध्यान देते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shah (@rohshah)


ये भी पढ़ें- बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा बयान, लड़की के पीछे चलना हमेशा अपराध नहीं, जानें क्या मामला


इतने मिले व्यूज
इसके साथ ही रोहित शाह ने यह मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद इन युवाओं के पास टैक्स डिपार्टमेंट के एजेंट्स लगे हुए हैं. जो उनसे शादी के बजट के बारे में जानकारी लेते हैं ताकि वे किसी छिपे हुए पैसे का पता लगा सकें. इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा- "तुम अपनी शादी पर कितना खर्च करोगे? और यह वीडियो केवल एक दिन में 7 लाख से ज्यादा लाइक्स और 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुका है. इस पर कई यूज़र्स ने मजेदार कमेंट्स किए, जैसे कि  3-4 करोड़ में तो पूरा मोहल्ला शादी कर लेगा और हम तो 3-4 करोड़ में अपार्टमेंट खरीद लेंगे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर हंसी-मज़ाक का कारण बना हुआ है

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement