Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कबड्डी टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं ? दिए ऐसे ऑप्शन कि जवाब नहीं दे पाए बच्चे

इस क्वेश्चन पेपर को देखकर तो किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा. ऐसे ऐसे ऑप्शन दिए कि आप सोच भी नहीं सकते कि आखिर उनके दिमाग में चल क्या रहा था.

कबड्डी टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं ? दिए ऐसे ऑप्शन कि जवाब नहीं दे पाए बच्चे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एग्जाम यानी परीक्षा एक बड़ा ही टेढ़ा शब्द होता है. इसके नाम से दिमाग में एक टेंशन सी हो जाती है. अब जरा सोचिए कि अगर इसके नाम में इतनी टेंशन है और क्वेश्चन पेपर में एक जरा सा टेढ़ा सवाल आ जाए तो हालत कैसी होगी. अब यूं तो ऐसी गलतियां आमतौर पर नहीं होतीं लेकिन हो जाएं तो अच्छे-अच्छों को नानी याद दिला देती हैं. हाल में एक स्कूल के बच्चों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम था और एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया कि बच्चे देखते ही रह गए.

यह भी पढ़ें: ATM से निकलते हैं सोने के बिस्कुट, हर वक्त लगी रहती है लाइन

पर्चा आठवीं क्लास का है और एक सवाल की वजह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कबड्डी को लेकर एक सवाल किया गया था. पूछा गया था कि कबड्डी की एक टीम में कितने प्लेयर होते हैं? इसमें प्लेयर की जगह पेपर लिखा था और साथ ही ऑप्शन भी गलत दिए गए थे. ऑप्शन थे 10,13,12,14 अब ये ऑप्शन देखकर तो कोई भी हड़बड़ा जाएगा कि भाई चाहते क्या हो? बता दें कि कबड्डी की एक टीम में 7 प्लेयर होते हैं. दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मिलाकर 14 होते हैं लेकिन सवाल में कुछ भी साफ नहीं था.

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: सांड से पंगा लेना पड़ा भारी, पड़ी ऐसी लात कि दिन में नजर आ गए तारे 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement