ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर से अगर दूसरे होटल्स ने आइडिया पकड़ लिया तो घंटों कॉफीशॉप में बैठे रहने वालों को भारी नुकसान हो सकता है.
डीएनए हिंदी: एक कॉफी लेकर घंटों कॉफी शॉप में बैठकर एसी की हवा खाने वाले सावधान. जल्द ही आपकी इस फ्री हवा खाने की मुहिम पर रोक लग सकती है. यह तस्वीर जो कि इस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है अगर इन बड़े कॉफी शॉप तक पहुंच गई तो उनकी भी शर्तें बदल सकती हैं. लगता है यह अपने ग्राहकों को सस्ते में ठंडी हवा खिलाते-खिलाते दुखी हो गए होंगे इसलिए इन्होंने यह तरकीब निकाली.
जैसा कि आप देख सकते हैं. साफ-साफ लिखा है कि आमलेट, आमलेट भुजी, अंडा करी और 250 ग्राम मुर्गी पर एसी नहीं चलेगा. सीधी सी बात है एसी की ठंडी हवा खानी है तो जरा बिल बढ़ाइए. तभी न होटलवालों का मन करेगा कि आपके लिए एसी चलाएं और माहौल ठंडा करें.
यह भी पढ़ें: Video: छोटे से हाथी ने बचाई डूबते शख्स की जान, यूं रोका पानी का बहाव
फोटो पर लिखे पंजाबी फॉन्ट से ऐसा लग रहा है कि यह होटल पंजाब का है लेकिन जो भी हो आइडिया बड़ा ही कमाल का है. फंडा एक दम क्लियर 'इतना पैसा में इतना इच मिलेंगा'.
यह भी पढ़ें: डाइनिंग टेबल नहीं कार है ये, यकीन नहीं होता तो खुद देख लें
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.