Advertisement

महिला ने पति के साथ फूलों के बीच ऐसे मनाया हनीमून, वीडियो हो गया वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा. वायरल हो रहे वीडियो पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है.

महिला ने पति के साथ फूलों के बीच ऐसे मनाया हनीमून, वीडियो हो गया वायरल

honeymoon video viral on social media 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया से हर कोई जुड़ा रहना चाहता है. इसके साथ ही अपने जीवन से जुड़े सभी अपडेट सोशल मीडिया के जरिए लोग देते भी रहते हैं. शादी के बाद लड़कियां अपनी मेहंदी से लेकर हल्दी और सभी रस्मों की फोटोस और वीडियो शेयर करती हैं. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं. ऐसे में इंस्टाग्राम पर  एक नवविवाहित कपल का हनीमून का वीडियो वायरल हो रहा. 

सोशल मीडिया के इस जमाने में कुछ भी वायरल हो सकता है. कुछ लोग तो वायरल होने के बाद ही रातों-रात स्टार बन जाते हैं. कई ऐसे सफल लोग हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है. अब यह वीडियो ही देख लीजिए, हनीमून के कपल ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो वह वायरल हो गए. 

इसे भी पढ़ें- Telangana Politics: कांग्रेस पर गरम, बीजेपी पर नरम, कौन सा राजनीतिक दांव खेल रहे हैं के चंद्रशेखर राव?

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कपल के हनीमून का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल के पूल को फूलों से सजाया गया है. ऐसे में दुल्हा दुल्हन की आंख बंद करके कमरे के बाहर आता है फिर दिखाता है कि उसने किस तरह से पूल को सजाया हुआ है. यह सब देखकर पत्नी खुश हो जाती है. जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में ले लेता है और पानी से भरे पूल में ले जाता है. कपल पूल में रोमांस करने लगते हैं.  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.  कुछ लोगों ने ऐसे वीडियो शेयर करने पर आपत्ति जताई है तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि कपल ने कोई गलती नहीं की है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement