ट्रेंडिंग
कनाडाई रैपर जेनेसिस यास्मीन मोहनराज इन दिनों बहुत ट्रोल हो रही है. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा लोगों का मामना है कि इस वीडियो में हिंदू और ईसाई धर्म का अपमान हुआ है. आइए देखते है वीडियो
भारतीय मूल की रैपर जेनेसिस यास्मीन मोहनराज, इन्हें टॉमी जेनेसिस के नाम से भी जाना जाता है. इन दिनों इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इस नए वीडियो 'ट्रू ब्लू' के वायरल होने के बाद सिंगर को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं. इस वीडियो को देखते ही कई लोग उनपर भड़क उठे और उन्हें बुरा-भला कहना शुरू कर दिया. कई लोगों का मानना है कि उन्होंने इस वीडियो के जरिए हिंदू देवी-देवताओं के अपमान किया हैं.
वायरल होने के लिए की चीप हरकत
वायरल हो रहे वीडियो में वह वह नीले रंग के बॉडी पेंट, सोने के गहने और लाल बिंदी के साथ हिंदू देवी की तरह कपड़े पहने हुए दिखाई दे रही हैं. इसके साथ वह एक ईसाई क्रॉस का इस्तेमाल भी कर रही है जिसे वह चाटती हुई नजर आ रही हैं. इस क्रॉस को चाटते हुए उन्होंने कई पोज भी दिए हैं, उनके इस वीडियो ने हिंदू और ईसाई दोनों समुदाय के लोगों ने उन्हें परेशान कर दिया हैं, जिन्होंने इसे 'ईशनिंदा' कहा और उन पर सिर्फ ध्यान खींचने के लिए अपमानजनक होने का आरोप लगाया. कुछ लोगो ने सिंगर की इस हरकत को वायरल होने का चीप स्टंट भी बताया है.
कई लोगों ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर जिस-जिस ने उनका ये वीडियो देखा है उसने टॉमी जेनेसिस के 'ट्रू ब्लू' म्यूजिक वीडियो में उनके इन सीन्स के लिए कड़ी आलोचना की है और उनपर जानबूझकर ऐसा करने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है. एक्स पर एक यूजर ने कहा है कि उनके भारतीय वंश से यह बहुत संभावना है कि उनका मेकअप जानबूझकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है. कई लोगों ने कहा कि ये ऑनलाइन बेहद अपमानजनक और ध्यान खींचने के लिए आक्रोश भड़काने के इरादे से किया गया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से