Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Bike से फिसला सीधा बस के टायर के नीचे आकर गिरा फिर भी बच गई जान, देखें कैसे हुआ चमत्कार

Viral Video में आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स सड़क के मोड़ पर आते ही सीधे बस के टायर के नीचे आकर गिरता है. टायर से टकराने के बाद उसका पूरा का पूरा हेलमेट टूट जाता है. वहीं, इस मंजर को देखने से एक बार के लिए तो लगता है कि शख्स फिर कभी उठ नहीं पाएगा लेकिन बस के ड्राइवर की सूझबूझ और शख्स के सिर पर रखा हेलमेट उसे मौत के मुंह में जाने से बचा लेते हैं. 

Bike से फिसला सीधा बस के टायर के नीचे आकर गिरा फिर भी बच गई जान, देखें कैसे हुआ चमत्कार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी, 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय.' सोशल मीडिया पर इस कहावत को चरितार्थ करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स को मौत के मुंह से जिंदा लौटते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, यह मंजर इतना खरतनाक था कि इसे देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं.

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स बाइक से कहीं जा रहा होता है. वहीं, आगे से एक बस आ रही होती है. तभी अचानक ना जाने कैसे बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और उसपर बैठा शख्स मुंह के बल सीधे बस के नीचे आकर गिरता है. यह तो गनिमत रही कि शख्स ने हेलमेट पहन रखा था नहीं तो उनके सिर का क्या हाल होता, वीडियो को देखकर इसका अंदाजा भी साफ लगाया जा सकता है. 

यहां देखें वीडियो-

 

 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स सड़क के मोड़ पर आते ही सीधे बस के टायर के नीचे आकर गिरता है. टायर से टकराने के बाद उसका पूरा का पूरा हेलमेट टूट जाता है. वहीं, इस मंजर को देखने से एक बार के लिए तो लगता है कि शख्स फिर कभी उठ नहीं पाएगा लेकिन बस के ड्राइवर की सूझबूझ और शख्स के सिर पर रखा हेलमेट उसे मौत के मुंह में जाने से बचा लेते हैं. 

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'पनीर बटर मसाला', Shashi Tharoor ने भी शेयर किया मजेदार मीम  

वीडियो कहां का है, इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन उसमें कैद यह मंजर किसी सीसीटीवी की फुटेज जैसा लग रहा है. ट्विटर पर इसे @umda_panktiyan नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो को देखकर ज्यादातर लोगों का कहना है कि अगर शख्स ने हेलमेट ना पहना होता तो उसका क्या हाल होता यही वजह है कि लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक-दूसरे से हेलमेट पहनने की अपील करते नजर आए. 
 

यह भी पढ़ें- PUBG स्टाइल में बंदूक तानकर छीन ली गाड़ी लेकिन नहीं आती थी ड्राइविंग, देखें चोरी का मजेदार वीडियो 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement