ट्रेंडिंग
बाइक वाले के हेलमेट पहने होने की वजह से दो बार उसकी जान बची. वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुआ है.
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर रोड एक्सीडेंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर आप चौंक जाएंगे. इसके साथ ही आपको हेलमेट की अहमियत के बारे में भी पता चल जाएगा. वायरल वीडियो में एक बाइक सवार का एक्सीडेंट हो जाता है. बाइक सवार काफी दूर तक रगड़ता हुआ चला जाता है लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से उसकी जान बच जाती है. इतना ही नहीं बाइक सवार के उठते ही कुछ ऐसा होता है कि उसके होश उड़ जाते हैं लेकिन हेलमेट पहनने की वजह से उसकी जान दोबारा से बच जाती है. यूजर्स बाइक सवार की किस्मत की तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी पत्रकार ने महिला फुटबॉल टीम के शॉर्ट्स पहनने पर उठाए सवाल, लग गई क्लास
वायरल वीडियो में बाइक सवार तेजी से आता दिख रहा है लेकिन गाड़ी की वजह से उसका संतुलन बिगड़ जाता है और उसकी बाइक गिर जाती है शख्स बाइक के साथ रगड़ता हुआ आगे चला जाता है हेलमेट की वजह से शख्स की जान तो बच जाती लेकिन जिस खंभे से बाइक टकराती वह खंभा शख्स के उठते ही उसके सिर पर गिर जाता है. बाइक वाले के हेलमेट पहने होने की वजह से इस बार भी वह बच जाता है. वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुआ है.
God helps those who wear helmet !#RoadSafety#DelhiPoliceCares pic.twitter.com/H2BiF21DDD
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 15, 2022
वीडियो को दिल्ली पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है, भगवान उनकी मदद करते हैं जो हेलमेट पहनते हैं. वीडियो को ट्विटर पर 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 48 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो ट्विटर को लाइक किया है. वीडियो में लिखा है कि हेलमेट आपकी लाइफ को एक, दो, तीन और कई बार बचा सकता है. दिल्ली पुलिस ने हेलमेट के महत्व को बताने के लिए इस वीडियो को शेयर किया है. मोहित ने लिखा, थैंक्स दिल्ली पुलिस रोड सेफ्टी की जानकारी के लिए.
यह भी पढ़ें: केवल चीता ही नहीं ये जीव-जानवर भी हो चुके हैं भारत से विलुप्त
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.