Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: उड़ती फ्लाइट में अचानक आया फेरीवाला, अनोखे अंदाज में बेचने लगा सामान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक 'फेरीवाला' प्लेन में अचानक सामान बेचता हुआ नजर आ रहा है.

Viral Video: उड़ती फ्लाइट में अचानक आया फेरीवाला, अनोखे अंदाज में बेचने लगा सामान

Feriwala Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो‌ रहा है जिसे देखने के बाद सभी लोग हैरान हो गए हैं. वीडियो को देखने के बाद आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे की आखिर ऐसा कैसे हो सकता है! आपने बसों और ट्रेनों में तो ट्रेवल किया ही होगा और अक्सर सफर के दौरान सामान बेचने वाले फेरीवालों को आते जाते देखा होगा. ट्रेन और बसों में आपको थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ न कुछ खाने की चीजें बेचते हुए फेरी वाले दिख जाएंगे. इन लोगों के सामान बेचने के अजीबोगरीब तरीके को आपने देखा ही होगा. यह कभी कभी बड़े ही अनोखे और मजेदार अंदाज में सामान की मार्केटिंग करते हुए दिखते हैं.

ट्रेन और बसों में फेरीवालों का सामान बेचना तो नार्मल बात है लेकिन फिलहाल ऐसा मामला एक प्लेन में देखने को मिल रहा है. अगर आपको इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा हैं तो हम आपको बता देते हैं कि यह बिल्कुल सच है. प्लेन में फेरीवाले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. प्लेन में हजारों फिट की उंचाई पर एक फेरी वाला बेचता दिख रहा है जिसके फनी अंदाज को देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - बारिश की वजह से Reels बनाने वालों की हुई मौज, कीचड़ में लोट-लोटकर दे रहे हैं पोज

यहां देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bj Bala (@bjbala_kpy)

 

अगर आप भी प्लेन के अंदर इस फेरीवाले को देखकर हैरान हो गए हैं और सोच में पड़ गए हैं तो हम आपको बता देते हैं कि वीडियो में दिख रहा शख्स कोई फेरीवाला नहीं है बल्कि वह अपने परिवार वालों के साथ एक छोटा सा मजाक कर रहा था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो‌ रहा है.

ये भी पढ़ें - खेल-खेल में बिल्ली ने किया ऐसा कारनामा, यूजर्स बोले - ये तो स्पाइडर कैट है

वीडियो को इंस्टाग्राम पर bjbala_kpy नाम के पेज से शेयर किया गया है वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 35 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3 लाख 90 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement