Advertisement

जयमाल के बाद दुलहन ने स्टेज पर ही कर दी फायरिंग, दूल्हे की शक्ल पर बज गए 12

Viral Bride Gun Shots: शादियों में हर्ष फायरिंग के मामले तो आपने देखे होंगे लेकिन हाथरस में एक दुलहन ने ही अपनी शादी में फायरिंग कर दी.

जयमाल के बाद दुलहन ने स्टेज पर ही कर दी फायरिंग, दूल्हे की शक्ल पर बज गए 12

Viral Bride

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादियों में बंदूक से फायरिंग करने के मामले लगातार सामने आते हैं. कानूनी कार्रवाई के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस से सामने आया है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाल के बाद स्टेज पर बैठी दुलहन अचानक पिस्टल से फायरिंग कर देती है. इस दौरान दूल्हा बिल्कुल इधर-उधर भी नहीं देखता. इसीलिए सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि दूल्हे की शक्ल पर पर तो 12 बज गए हैं और वह एकदम डरा हुआ है.

मामला हाथरस के गांव सलेमपुर में मौजूद एक गेस्ट हाउस में हुई शादी का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुलहन स्टेज पर बैठे होते हैं कि एक शख्स आकर दुलहन को पिस्टल थमा देता है. दुलहन एक के बाद एक करके चार फायर बैठे-बैठे ही दाग देती है. जिस अंदाज में उसने गोली चलाई उसे देखकर लगता है कि वह अच्छी-खासी अभ्यस्त है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में लाल साड़ी पहनकर जमकर नाची ये महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

सहम गया दूल्हा
इस सबके दौरान दूल्हे ने दुलहन की ओर देखा भी नहीं और एकदम सहमा सा बैठा रहा. अब यह वीडियो पुलिस तक पहुंच गया है. हाथरस जंक्शन थाने के प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि मामले संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है. वीडियो के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुलहन कौन है और उसे बंदूक देने वाला कौन है.

यह भी पढ़ें- एक पति, दो पत्नियां, 3 दिन इसके साथ तो 3 दिन उसके साथ, एक दिन की छुट्टी

इस पूरे मामले में गनीमत यह रही कि फायर एकदम सही से हुआ और हवाई ही हुआ. इसके चलते किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हालांकि, कानून के हिसाब से हर्ष फायरिंग पर रोक है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement