Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: बंदर के रक्षक बने हनुमान, डूबने से बचाई जान

बंदर पूरी रात हनुमान जी की मूर्ति के सहारे बैठा रहा. उसने मूर्ति पर ऐसी पकड़ बनाई कि या इसे भगवान की कृपा समझिए कि वह तेज बहाव में भी रातभर टिका रहा.

Viral Video: बंदर के रक्षक बने हनुमान, डूबने से बचाई जान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बंदर का सहारा बने बजरंगली...इसे आप डूबते को तिनके का सहारा की मिसाल से जोड़कर भी देख सकते हैं. मामला गाजियाबाद जिले के मुरादनगर-गंगनहर का है. यहां एक बंदर फंस गया था. पानी का बहाव बहुत तेज था वह बंदर न इधर जा पा रहा था न उधर. उसकी किसी तरह की उछल कूद और स्टंटबाजी काम नहीं आई. यूं भले ही वे लाख करतब कर लें लेकिन इस मुसीबत के समय शायद उसका दिमाग भी काम करना बंद कर गया और तब वह सीधे बजरंगबली की शरण में गया. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: काम वाली दीदी की बर्थडे पार्टी, जहां खुशी के साथ छलक पड़े आंसू

मतलब यब कि बंदर पूरी रात हनुमान जी की मूर्ति के सहारे बैठा रहा. उसने उस मूर्ति पर ऐसी पकड़ बनाई कि या इसे भगवान की कृपा ही समझिए कि वह तेज बहाव में भी रातभर टिका रहा. सुबह जब लोगों की नजर इस बंदर पर पड़ी तो पुलिस को खबर की गई. पुलिस और मंदिर समिति बंदर की मदद को आई और गोताखोरों की एक टीम भेजी गई. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बंदर को नहर से बाहर निकाला गया. पुलिस ने बकाया कि रातभर पानी में रहने की वजह से बंदर को ठंड लग गई थी और वह इस वजह से उसका शरीर सिकुड़ गया था. वह गंगनहर के बीच एक पिलर के पास स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के सहारे टिका रहा.  

यह भी पढ़ें: Morbi Bridge Collapse: किसी ने दोस्त गंवाया किसी ने बच्चे, हादसे की आपबीती सुन नम हो जाएंगी आंखें

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement