ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें आई हैं जिनमें समोसा बनाने वाले की घिनौनी हरकत देखने के बाद आप भी इस समोसे को खाने से तो भूखा रहना पसंद करेंगे.
डीएनए हिंदी: भारत में खाने-पीने के दीवानों की कोई कमी नहीं है. पकोड़े और समोसे तो पहले से ही भारत में बहुत पसंद किए जाते हैं. पिछले कुछ समय से चाइनीज फूड और अब फूड ब्लॉगर्स के बढ़ने के बाद से तो लोग स्ट्रीट फूड के दीवाने बने घूमते हैं लेकिन कई बार इन दीवानों को कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है कि यह अपने पसंदीदा आइटम खाने से पहले भी कई बार सोचते हैं. सोशल मीडिया पर बहुत से ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें रोड साइड फूड्स वेंडर के खाना बनाते समय लापरवाही बरतने की हरकतें सामने आती हैं.
यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा के पंडाल में क्यों आ रही है चर्च जैसी फीलिंग, वायरल हो रहा है ये वीडियो
सोशल मीडिया से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें समोसा बनाने वाले की घिनौनी हरकत देखने के बाद आप भी इस समोसे को खाने से तो भूखा रहना पसंद करेंगे. वायरल वीडियो में एक शख्स समोसे, पकोड़ी बनाने के लिए इस्तेमाल करने वाली करछी से अपनी पीठ खुजाता हुआ नजर आ रहा है. किसी व्यक्ति ने छिपकर इस हलवाई की हरकतों को कैमरे में कैद कर लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब और कहां का है.
यह भी पढ़ें: Video: दगाबाज दोस्त...दूल्हे की माला से चुरा रहा था नोट...कैमरे के कैद हुई हरकत
वायरल वीडियो को Abdulrahmanshorgar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर लोगों के फनी रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, और खा लो समोसे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.