Advertisement

Elon Musk पर चढ़ा 'भूत' बनने का बुखार, वायरल हुई ये तस्वीर

Halloween फेस्टिवल को लेकर लोगों में खास दिलचस्पी देखी जा रही है. सेलिब्रिटी भी इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

Elon Musk पर चढ़ा 'भूत' बनने का बुखार, वायरल हुई ये तस्वीर

halloween outfits

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ट्विटर के नए सीईओ और प्रमोटर एलन मस्क ने अपना हैलोवीन आउटफिट शेयर किया है. हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने किसके कपड़े पहने हैं. इस पोस्ट के बाद माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया रख रहे हैं. कई ट्विटर उपयोगकर्ता यह नहीं पहचान सके कि इस ड्रेस के पीछे का इंसपिरेशन कौन है. यूजर्स ने कई मार्वल और डीसी सुपरहीरो के नामों को सुझाया. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: बंदर के रक्षक बने हनुमान, डूबने से बचाई जान

ट्विटर पर शेयर की गई एक फोटो में एलन मस्क ने अपने मां मेय मस्क के साथ पोज दिए. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मेरी मां के साथ हैलोवीन."

सिर्फ एलन मस्क पर ही नहीं कई देश के नेताओं पर भी हैलोवीन का बुखार चढ़ गया है. कनाड़ा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी अपनी फैमिली के साथ हैलोवीन फेस्टिवल को एंजॉय किया है. ट्रूडो ने अपने बेटे के साथ क्विक की तस्वीर को ट्वीट कर लिखा, "मेरे परिवार से आपके लिए, हैलोवीन की शुभकामनाएं! आशा है कि आज रात आपके और आपके प्रियजनों के लिए एक शानदार रात होगी."

यह भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए दाम

हॉलीवुड सेलिब्रिटी पर भी हैलोवीन का बुखार चढ़ा नजर आ रहा है. मशहूर शख्सियत किम कार्दशियन ने भी हैलोवीन लुक को शेयर कर सभी को चौंका दिया है. हाल ही में उन्होंने अपनी चंद तस्वीरों को शेयर किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement