Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

बारिश के पानी से सड़क बनी नदी, कार की छत पर बैठने पर मजबूर हुए लोग

Gurugram rains viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स अपनी कार के छत पर बैठा नजर आ रहा है.

बारिश के पानी से सड़क बनी नदी, कार की छत पर बैठने पर मजबूर हुए लोग

Delhi-NCR Rains Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Gurugram rains viral video: पिछले कुछ दिनों दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश (Delhi-NCR Rains) हो रही है. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया सामने आ रही हैं. ऐसे कई वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें लोग जाम और जलभराव की समस्या से जुझते हुए दिख रहे हैं. भारी जलभराव के कारण लोगों का सड़को पर निकलना मुश्किल हो गया है. गलियों से लेकर सड़कों तक हर जगह जलभराव की समस्या नजर आ रही है. भारी बारिश और जलभराव के कारण लोगों की दुर्दशा के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ऐसे ही वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें एक शख्स सड़क पर तैरता हुआ दिख रहा है और एक वीडियो में एक शख्स गाड़ी के ऊपर बैठा नजर आ रही है.

गुरुग्राम के सुभाष चौक का अन्य वीडियो वायरल हुआ था, जहां सड़क पर भरे पानी के बीच एक शख्स तैरता हुआ देखा जा सकता है. आदमी सड़क पर भरे पानी में डुबकी लगाता है और मजे से पानी में तैरता हुआ आगे चला जाता है. इसके बाद वह वापस पीछे की तरफ आने लगता है. जलभराव के कारण यात्रियों के लिए सुभाष चौंक को पार करना बहुत मुश्किल हो गया था कई गाड़ियां और बसें यहां पर फंस गई.

यहां देखें वीडियो

 

यहां पढ़ें - स्कूली बच्चों के लिए नहीं रुकी बस, फिर प्रिंसिपल ने किया ये काम, वायरल हुआ वीडियो

एएनआई की तरफ से शेयर कि गई अन्य वीडियो में एक शख्स गाड़ी के ऊपर बैठा हुआ दिख रहा है. भारी बारिश से हुए जलभराव में गाड़ी आधे से ज्यादा डूब चुकी है और इसके ऊपर एक शख्स फॉर्मल ड्रेस में बैठा हुआ है. गाड़ी के पास कई लोग खड़े हुए है लेकिन किसी को नहीं पता कि इस स्थिती में क्या किया जा सकता है. गाड़ी के पिछले हिस्से पर भी एक शख्स खड़ा हुआ है. वीडियो में दिखाया गया है कि गाड़ी के अंदर भी पानी भर गया है. गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने लगातार हो रही बारिश के कारण हुए जलभराव और जाम की समस्या को कम करने के लिए शनिवार 24 सितंबर को डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की थी. 

ये भी पढ़ें - इस देसी जुगाड़ के मुरीद हुए कलक्टर साहब, मगर यूजर्स करने लगे ऐसा कमेंट

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर के जरिए NH8 से दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी और जयपुर जाने वाले यात्रियों को गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन, वाटिका चौक और बाकि अन्य वैक्लपिक रास्तों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement