Advertisement

Mere Desh Ki Jawani: रेपिस्ट राम रहीम को याद आई 'देश की जवानी,' पेरोल मिलते ही बनाया एल्बम, आपने देखा क्या?

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह रेप का दोषी है. उसे हाल ही में पेरोल मिली है. जेल से बाहर आकर वह अपने सिंगिंग का शौक पूरा कर रहा है.

Mere Desh Ki Jawani: रेपिस्ट राम रहीम को याद आई 'देश की जवानी,' पेरोल मिलते ही बनाया एल्बम, आपने देखा क्या?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साध्वियों से रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर चर्चा में है. इस बार उसके चर्चा की वजह बार-बार मिलने वाली पेरोल नहीं बल्कि उसका एक वीडियो एल्बम है. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 'देश की जवानी' याद आई है. पेरोल लेकर वह अपने सिंगिंग के शौक पूरे कर रहा है. रेपिस्ट राम रहीम ने एक नया वीडियो एल्बम रिलीज किया है, जिसका टाइटल 'मेरे देश की जवानी' है. वीडियो में राम रहीम दुनिया को सत्कर्मों पर चलने की नसीहत दे रहा है.

गुरमीत राम रहीम अपने नए गाने में लोगों को नशा छोड़ने के लिए कह रहा है. वह कह रहा है कि लोग नशा छोड़ें और देश के लिए काम करें. वीडियो में कुछ बच्चे साइंस की लैब में नजर आ रहे हैं. कुछ बच्चे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस कर रहे हैं. राम रहीम बच्चों को देश की राह पर आगे चलने की बात कह रहा है.

डांसर, एक्टर, सिंगर, कोरियोग्राफ्टर, खुद को मल्टीटैलेंटेड कहता है राम रहीम 

राम रहीम के वीडियो में कुछ बच्चे पुलिस जैसी वर्दी पहने नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है जैसे राम रहीम उन्हें पुलिस ट्रेनिंग दे रहा है. राम रहीम खुद को मल्टीटैलेंटेड आदमी मानता है. वह खुद को एक्टर, डायरेक्टर, सिंगर, इंजीनियर और कोरियोग्राफर भी कहता है. साथ ही साथ वह दावा करता है कि गाने भी खुद ही लिखता है.

कुत्ता घुमाने निकलें तो सड़क को न करें गंदा, साथ रखना होगा स्कूप बैग, जान लीजिए नियम

देखिए राम रहीम का नया गाना-
 

राम रहीम ने इस गाने के जरिए भारतीय सेना और सुरक्षाबलों को शुक्रिया कहा है. इस गाने को पूरी तरह से तैयार गुरमीत ने ही किया है. उसने गाने भी लिखे हैं, कोरियोग्राफ भी किया है, कंपोज भी किया है, वीडियो एडिटिंग भी उसी ने की है. गाने के डिस्क्लेमर में यही लिखा गया है.

कैंसर पीड़ित मरीज ने एयर होस्टेस से बैग रखने को कहा, फ्लाइट क्रू ने प्लेन से ही उतार दिया

लोग उठा रहे हैं पेरोल पर सवाल

राम रहीम को बार-बार पेरोल मिल रहा है. कभी वह दीपावली पर पेरोल लेकर प्रवचन देता है तो कभी वीडियो सॉन्ग रिलीज करता है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि गुरमीत राम रहीम सजा काट रहा है या मौज कर रहा है. पेरोल कुछ शर्तों के साथ मिलती है, वह किसी भी शर्त को नहीं मान रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement