Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कौन है Gujarat का सबसे अमीर विधायक ? पास है 661 करोड़ की संपत्ति

चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद इससे जुड़ी अलग-अलग बातों के बारे में खूब चर्चा हो रही है. हम आपको सबसे अमीर विधायक के बारे में बताने जा रहे हैं.

कौन है Gujarat का सबसे अमीर विधायक ? पास है 661 करोड़ की संपत्ति
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: BJP ने गुजरात विधानसभा में जबरदस्त जीत हासिल की. 182 में से 158 सीटें बीजेपी के खाते में गईं. पिछले 27 सालों से गुजरात की सत्ता संभाल रही पार्टी ने एक बार फिर मैदान मार लिया. हर तरफ इस जीत, जीत के मायनों और प्रत्याशियों के बारे में बात हो रही है. इसी कड़ी में हम भी आपको इस चुनाव से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं. सबसे पहले बात करते हैं सबसे अमीर विधायक की. इस बार गुजरात विधानसभा में विधायक चुनकर आए जयंतीभाई सोम भाई पटेल सबसे अमीर विधायक हैं. वे मनसा सीट से विधायक चुने गए हैं.

जयंतीभाई सोमभाई पटेल ने अपने प्रतिद्वंदी बाबूसिंहजी मोहमसिंह जी ठाकोर को 39,266 वोटों से हरा दिया. जयंतीभाई को 97,708 वोट मिले थे और बाबूसिंहजी के पक्ष में 58,460 वोट आए. अब जयंतीभाई की की संपत्ति की बात करें तो उनके पास 661 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. उन्होंने चुनावी पर्चा भरने के दौरान अपनी संपत्ति 661 करोड़ रुपय घोषित की थी. इसमें 514 करोड़ अचल और 147 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. 64 साल के जयंतीभाई अपने क्षेत्र यानी मनसा के ही रहने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022: 1 फीसदी वोटरों ने छीनी BJP से सत्ता, बागियों के आगे बेअसर हुआ मोदी मैजिक!  

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement