Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral video: अस्पताल में चप्पल उतारने को लेकर बवाल, डॉक्टर की पिटाई का वीडियो आया सामने

Doctor Viral Video: गुजरात के एक अस्पताल का वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग एक डॉक्टर के साथ झगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं. झगड़े की वजह ये बताई जा रही है.

Latest News
Viral video: अस्पताल में चप्पल उतारने को लेकर बवाल, डॉक्टर की पिटाई का वीडियो आया सामने
Add DNA as a Preferred Source

Doctor Viral Video: आमतौर पर अस्पतालों से जब हंगामें का वीडियो या खबरें सामने आती हैं तो दवा को लेकर या भ्रष्टाचारी के मामले उजागर होते हैं, लेकिन ये मामला अलग है. यहां न तो दवा में धांधली हुई है और न हीं किसी भी तरह की भ्रष्टाचारी का मामला सामने आया है. इस मामले में मरीज के उसका इलाज कराने साथ आए परिजनों ने डॉक्टर जूतों-चप्पलों से पीट दिया. 

दरअसल मामला गुजरात के भावनगर के एक अस्पताल का है. घटना शनिवार की बताई जा रही है. इस मामले में भावनगर के सीहोर के प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला को चोट लगने पर युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था. इस दौरान युवक आईसीयू में चप्पल पहने घुस गया. तभी डॉक्टर जयदीपसिंह गोहिल ने उसे चप्पल बाहर उतार कर आने को कहा. 

 

डाक्टर के इनता कहने पर शख्स ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस घटना का वीडियो भी शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. 


यह भी पढ़ें: सीएम पद के लिए BJP से कई दावेदार, क्या बिगड़ सकता है पार्टी का चुनावी समीकरण


पुलिस ने बताया कि डॉक्टर के साथ मारपीट के आरोप में आरोपी हिरेन डांगर, भवदीप डांगर और कौशिक कुवाडिया को धारा 115 (2), 352, 351 (3) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement