ट्रेंडिंग
केकड़ा दुनिया के सबसे लंबे पैरों वाले केकड़े की उपाधि पा चुका है और इंस्टाग्राम पर उसकी तस्वीरें वायरल हैं.
डीएनए हिंदी: बिग डैडी नाम का एक विशाल केकड़ा "कैद में रहने वाला दुनिया का सबसे चौड़ा केकड़ा बन गया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की सूची में एस केकड़े का नाम दर्ज हो गया है. संगठन ने एक विस्तृत कैप्शन के साथ जीव की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. इंस्टाग्राम पर गिनीज बुक ग्रुप ने केकड़े की तस्वीरें शेयर किया है.
इस केकड़े का नाम बिग डैडी है. इसने कई तरह के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वह एक जापानी मकड़ी का केकड़ा है जो यूके के ब्लैकपूल में सी लाइफ में रहता था. बिग डैडी के पैर 3.11 मीटर (10 फीट 2.5 इंच) तक फैले हुए थे. इससे वह कैद में रहने वाला दुनिया का सबसे चौड़ा क्रस्टेशियन बन गया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस बारे में इंस्टग्राम पर काफी तस्वीरें भी शेयर की हैं.
बता दें कि यह पोस्ट दो दिन पहले शेयर किया गया था. इसे लोग कूब लाइक कर रहे हैं करीब 14 घंटे पहले शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से शेयर को 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है.
22 साल के लड़के ने 40 की महिला को बनाया गर्लफ्रेंड, पति ने शादी को कहा तो बोला 'बूढ़ी है'
इस फोटो को देख एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि उन्होंने इस केकड़े को अब तक का सबसे बेस्ट नाम यानी बिग डैडी ही दिया है. लोग यह भी जानते हैं कि वह एक विनर है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.