Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: सोसाइटी में चोरी करने आया था, गार्ड ने दबोचा तो बाइक छोड़कर ही भाग गया

Viral Video: दिल्ली की प्रेस एन्क्लेव सोसाइटी के सिक्योरिटी कैमरे की फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. इस रिकॉर्डिंग में पूछताछ से घबराकर भागने की कोशिश कर रहे चोर को पकड़ने के लिए गार्ड की कोशिश भी साफ दिख रही है.

Latest News
Viral Video: सोसाइटी में चोरी करने आया था, गार्ड ने दबोचा तो बाइक छोड़कर ही भाग गया
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: दिल्ली की प्रेस एन्क्लेव सोसाइटी में चोरी करने के लिए घुस रहे शख्स के इरादे सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता के चलते फेल हो गए. रूटीन चेक के तहत सिक्योरिटी गार्ड ने जब बाइक पर सवार शख्स से पूछताछ शुरू की तो वह घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा. गार्ड ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया. इस खींचतान में बाइक नीचे गिर गई, जिससे वह शख्स गार्ड्स की गिरफ्त से छूट गया और वहां से भागने में सफल हो गया. हालांकि भागने की कोशिश में वह अपनी बाइक वहीं छोड़ गया, जिसके आधार पर अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है. यह पूरी घटना सोसाइटी के सिक्योरिटी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें गार्ड्स की सतर्कता और बहादुरी साफ दिखाई दे रही है.

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है
यह घटना सोमवार दोपहर करीब 3.27 बजे हुई है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि हेलमेट लगाकर बाइक पर सवार एक शख्स को सोसाइटी के एंट्री गेट पर गार्ड ने रोक रखा है. गार्ड उस शख्स से पूछताछ कर रहा है. इसी दौरान प्रावकर तमांग नाम के गार्ड को हेलमेट के अंदर उस शख्स की शक्ल दिख जाती है, जिस पर वह उसे चोर के तौर पर पहचान लेता है. गार्ड के कुछ कहने पर बाइक सवार शख्स घबरा जाता है और बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगता है. तमांग और उसका साथी गार्ड प्रतीक उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि गेट पर लगे बूम बैरियर पर गार्ड उसे पकड़ लेते हैं, लेकिन बाइक गिरने के चलते आरोपी पकड़ से छूटकर भागने में सफल हो जाता है. भागते समय उसकी बाइक वहीं रह जाती है.

पॉवर इन्वर्टर चोरी करने में शामिल रहा है आरोपी
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, गार्ड तमांग का कहना है कि बाइक सवार शख्स सोसाइटी में हुई दो पॉवर इन्वर्टर की चोरियों में शामिल रहा है. उसने कहा,'मुझे तगड़ा अहसास हो रहा था कि मैंने इस शख्स को कॉलोनी में इससे पहले हुई इन्वर्टर चोरी के सीसीटीवी फुटेज में देखा था, लेकिन मैं पूरी तरह आश्वस्त नहीं था.' पिछले तीन साल से प्रेस एन्क्लेव में गार्ड के तौर पर तैनात तमांग ने कहा,'मैंने अपना शक पक्का करने के लिए उससे पूछताछ की. उसने जो पता बताया, वो यहां मौजूद ही नहीं है. उसने यह भी दावा किया कि वह 2-3 पहले भी उस घर में आया था, इससे मुझे पक्का यकीन हो गया कि कुछ गड़बड़ है.'

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई. पुलिस टीम ने आरोपी की बाइक को जब्त कर लिया है और शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement