Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: मेरठ में दूल्हे का सुपरहीरो अवतार, माला खींचकर भाग रहे चोर को फिल्मी स्टाइल में दबोचा

देशभर में अभी शादियों का सीजन चल रहा है. इसी क्रम में मेरठ से एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक दूल्हा घोड़ी पर चढ़ा होता है, उसी समय एक व्यक्ति उसके पैसे वाले माले में से कुछ नोट निकाल लेता है, जिसके बाद का घटनाक्रम बेहद दिलचस्प हो गया.

Latest News
Viral Video: मेरठ में दूल्हे का सुपरहीरो अवतार, माला खींचकर भाग रहे चोर को फिल्मी स्टाइल में दबोचा
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: मेरठ के डुमरावली में शनिवार को एक शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. दूल्हा शादी के रीति-रिवाज निभाने के लिए घोड़ी पर सवार हो रहा था, तभी एक चोर ने उसकी नोटों की माला चुराकर भागने की कोशिश की. लेकिन दूल्हे की बहादुरी ने चोर के होश उड़ा दिए और वह उसे एक बेहद ही सुपरमैन अंदाज में उसे दबोच लेता है.

घोड़ी पर सवार दूल्हा, नोटों की माला लूटी गई
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हे राजा घोड़ी पर चढ़कर मंदिर जा रहे थे. शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर नोटों की माला पहनाई गई थी. लेकिन तभी एक चोर ने अचानक दूल्हे की माला से नोट खींच लिए और लोडर में बैठकर भागने लगा. चोर की यह हरकत देख दूल्हा गुस्से से भर गया और शादी की सारी रस्में छोड़कर चोर का पीछा करने के लिए दौड़ पड़ा. 

फिल्मी स्टाइल में दूल्हे ने लोडर पर चढ़कर किया चोर का पीछा
यह घटना तब और भी दिलचस्प हो गई जब दूल्हा अपनी पूरी शादी की मस्ती छोड़कर चोर के पीछे दौड़ने लगा. चोर ने लोडर स्टार्ट किया और भागने लगा, लेकिन दूल्हा भी किसी फिल्म के हीरो की तरह लोडर के पीछे दौड़ते हुए उसकी खिड़की पर कूद गया. जैसे ही दूल्हा लोडर से लटकते हुए काफी दूर तक पहुंचा, चोर डरकर लोडर छोड़कर भागने लगा. मगर दूल्हा पीछे नहीं हटा, उसने चोर को पकड़ लिया और सड़क पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी. दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी चोर की पिटाई में दूल्हे का साथ दिया. 


यह भी पढ़ें: Viral Video: दूल्हे राजा की कार पर मिर्ची, केले और बैंगन का तड़का, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी


सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना

इस पूरे घटनाक्रम को एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर दूल्हे की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और इसे लेकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement