Advertisement

Viral Video: शादी या मजाक! फेरे लेने की जहग फ्री-फायर खेल रहा था दूल्हा, लोगों ने कहा- 'बच्चा भी इंटरनेट से डाउनलोड किया होगा'

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कम उम्र का लड़ा मजे से फोन में गेम खेल रहा है. हैरानी की बात ये है कि दूल्हा ये काम शादी के दौरान कर रहा है.

Latest News
Viral Video: शादी या मजाक! फेरे लेने की जहग फ्री-फायर खेल रहा था दूल्हा, लोगों ने कहा- 'बच्चा भी इंटरनेट से डाउनलोड किया होगा'
Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. आए दिन अलग-अलग वीडियो को लोग अपने अकाउंट से शेयर करते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी जमकर उसपर रिएक्ट करते हैं. अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपको भी ऐसे वीडियोज देकने को मिल जाते होंगे. हाल ही में एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी आएगी साथ ही हैरानी भी होगी. 

वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोट-पेंट पहने हुए, सिर पर सेहरा सजाए हुए और गले में माला पहने हुए दूल्हा कुर्सी पर बैठा हुआ है. उसके आस-पास भी कुछ लड़के बैठे हुए हैं और सभी अपना फोन देख रहे हैं. कैमरा जब दूल्हे की तरफ जाता है तो दूल्हा ऑनलाइन गेम खेल रहा होता है. देखकर लगता है कि उस शख्स की उम्र भी काफी कम है. शादी से पहले दूल्हा आराम से फ्री फायर खेल रहा है. 

ये दूल्हा शादी करने गया है और बैठ के फ्री फायर खेल रहा हैं 😂 pic.twitter.com/RNEzer01N7


ये भी पढ़ें-शख्स ने बाइक पर किया ऐसा खतरनाक स्टंट, लोग बोले- यमराज छुट्टी पर हैं!


वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा,'ये दूल्हा शादी करने गया है और बैठ के फ्री फायर खेल रहा है.' वीडियो के अब तक 2 हजार 266 व्यूज मिल चुके हैं. यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement