Advertisement

दहेज में मिली कार से अपनी ही रिश्तेदार को उतारा मौत के घाट, गालियां खा रहा है दूल्हा

यूपी के इटावा जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी. इस घटना के बाद सभी दूल्हे को दोष दे रहे हैं.

दहेज में मिली कार से अपनी ही रिश्तेदार को उतारा मौत के घाट, गालियां खा रहा है दूल्हा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादियों के मौके पर हर तरफ खुशी का माहौल होता है. दूल्हा और दुल्हन पक्ष इस 'ग्रेट इंडियन फेस्टिलव' को एंजॉय करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. मेहमान आते हैं, गिफ्ट्स मिलते हैं और न जाने कई तरह की रस्मे होती हैं. शादियों में दहेज देने की एक खास प्रथा रही है. हाल ही में एक दहेज में मिली कार को लेकर ऐसी घटना सामने आई है जिसमें जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. जी हां, यूपी के इटावा जिले के अरुण कुमार नाम के दूल्हे ने दहेज में मिली कार से कुचलकर अपनी ही आंटी को मार डाला. इतना ही नहीं हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए. 

ये भी पढ़ें - Viral Video: नारियल तोड़ने की ये टेक्नीक है बेजोड़, पहले सीखिए...फिर कहिएगा थैंक्यू

दहेज में मिली कार को लेकर दूल्हा काफी उत्साहित नजर आ रहा था. शायद दूल्हे को कार चलाना नहीं आता था मगर उत्साह में वह अपनी कार में बैठा और उसे चलाने की कोशिश की. सामने लोगों को देखने के बाद अरुण कुमार ब्रेक की बजाय क्लच दबा दिया जिसके बाद यह हादसा हो गया.

ये भी पढ़ें - कुत्ते ने दिया बकरी के बच्चे को जन्म! नजारा देख हैरत में हैं लोग

बेकाबू कर लोगों के ऊपर चढ़ गई जिसमें दूल्हे आंटी की मौत हो गई. जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस हादसे में 10 साल की एक बच्ची भी घायल हो गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह अरुण कुमार पेशे से पीएससी का जवान है. अरुण कुमार के ऊपर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement