Advertisement

फेरा ले रहा था दूल्हा, नाच रहे थे बाराती-घराती, जमीन पर गिरते ही हुई मौत

बाराती-घराती खुशी से झूम रहे थे तभी दूल्हा जमीन पर ऐसे गिरा कि कभी नहीं उठा. जानिए क्या है मामला.

फेरा ले रहा था दूल्हा, नाच रहे थे बाराती-घराती, जमीन पर गिरते ही हुई मौत

सांकेतिक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तराखंड के रानीखेत में एक दूल्हे की शादी के दौरान ही मौत हो गई. बाराती-घराती बड़े धूम से शादी का जश्न मना रहे थे, तभी दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया. दूल्हा जमीन पर गिर पड़ा और इलाज के दौरान मौत हो गई. शादी के दौरान हुई इस घटना के बारे में हर कोई सुनकर सन्न हो गया है.

हल्द्वानी का यह दूल्हा शिव मंदिर स्थित मैरिज हॉल में पहुंचे. धूम-धाम से बारात का स्वागत हुआ, घरातियों ने बारातियों के जमकर स्वागत किया. शादी की सभी रस्में पूरी की गईं तभी सात फेरे के बाद दूल्हा अचानक गिर गया.

घरवाले दौड़कर दूल्हे को एक स्थानीय अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने कहा कि हालात ज्यादा खराब है इसलिए उसे रेफर दिया. बड़े अस्पताल जाते वक्त दूल्हे की मौत हो गई और उसने बीच राह में ही दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है. 

गर्लफ्रैंड को नहीं लाता था घर, मां को लगा बीमार है बेटा, पहुंचा दिया अस्पताल

हादसे बाद इलाके में सन्नाटा 

हादसे के बाद पूरे इलाके में यह खबर फैल गई. दोनों परिवारों में मातम की लहर है. खुशी के बीच गम की इस खबर से पूरा इलाका गमगीन है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement