Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

शादी के स्टेज पर स्कूल की ड्रेस में पहुंची दुल्हन, नजारा देख रो पड़ा दूल्हा, Video Viral

मात्र 24 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक 3.7 मिलियन बार देखा जा चुका है. 20,000 से ज्यादा वीडियो को लाइक्स मिले हैं.

Latest News
शादी के स्टेज पर स्कूल की ड्रेस में पहुंची दुल्हन, नजारा देख रो पड़ा दूल्हा, Video Viral

bride and groom viral

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म में जहां आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. खासकर शादी के वीडियो बहुत वायरल होते हैं. ऐसा ही एक छोटी सी क्लिप इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रही है. शादी में दुल्हन को स्कूली यूनिफॉर्म में देखकर दूल्हा अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं कर पाता और वह रोने लग जाता है.

वीडियो में देखा जा सकता कि शादी स्टेज पर खड़ा दूल्हा इस चीज का इंतजार कर रहा था कि उसके दुल्हन सज धज कर स्टेज पर आएगी. तब शादी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. लेकिन दुल्हन पारंपरिक लहंगे के बजाय स्कूली ड्रेस में एंट्री मारती है.

यह देखकर शादी समारोह में मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं. कैमरामैन दुल्हन के आगे-आगे वीडियो बनाते चलता है और वह हाथ में फूलों का गुलदस्ता लेकर दूल्हा की तरफ बढ़ रही होती है. दूल्हा दूसरी तरफ मुंह करके मंच पर खड़ा था कि जैसे दुल्हन आएगी वह तुरंत पलटेगा.

महज 24 सेकंड के वीडियो ने जीता दिल
हुआ भी कुछ ऐसा ही. दुल्हन जैसे ही मंच पर पहुंचती है, दूल्हा एकदम पलटता है और उसकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. दुल्हन शादी की ड्रेस की बजाय स्कूली ड्रेस में उसकी सामने खड़ी थी. दुल्हन जैसे ही फूलों का गुलदस्ता दूल्हा को देती है, वह इमोशनल हो जाता है. उसकी आंखों से आंसू छलकने लगते हैं.

मात्र 24 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक 3.7 मिलियन बार देखा जा चुका है. 20,000 से ज्यादा वीडियो को लाइक्स मिले हैं. यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement