Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

ChatGPT ने कॉफी कप रीड कर किया पति की बेवफाई का खुलासा, पत्नी ने मांगा तलाक, जानें पूरा मामला

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, ग्रीस की एक महिला ने ChatGPT की मदद से अपने पति के अफेयर के बारे में पता लगा लिया.

Latest News
ChatGPT ने कॉफी कप रीड कर किया पति की बेवफाई का खुलासा, पत्नी ने मांगा तलाक, जानें पूरा मामला
Add DNA as a Preferred Source

जैसे-जैसे तकनीक विकसित होती जा रही है, चैटजीपीटी जीवन के विभिन्न पहलुओं में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले एआई उपयोगों में से एक बन गया है. हाल ही में ग्रीस में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने ChatGPT की मदद से अपने पति के प्रेम संबंधों के बारे में पता लगाया है. इसके बाद महिला ने तुरंत तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी है. जानकारी के अनुसार, ये महिला पिछले दस साल से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां भी है. उसने पारंपरिक 'कॉफी रीडिंग' यानी 'तासोग्राफी' को डिजिटल रूप में अपनाने का फैसला किया. 

कैसे हुआ खुलासा 

महिला ने अपने पति की प्रेम कहानी का पता लगाने के लिए अपने पति की 'कॉफी कप्स की तस्वीरें' ChatGPT को भेजीं, उम्मीद थी कि AI कोई भविष्यवाणी करेगा. लेकिन जो जवाब आया, वो देख महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. ChatGPT ने कथित रूप से बताया कि उसका पति किसी 'E' नाम की जवान महिला के साथ रिश्ते में है और यह रिश्ता उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है. AI ने महिला के अपने कप में भी 'विश्वासघात और पारिवारिक अस्थिरता' के संकेत बताए.

ये भी पढ़ें-भारत-पाक सीजफायर के बाद PM मोदी और इंदिरा गांधी पर क्यों हो रही चर्चा, सोशल मीडिया पर वायरल FIGHT BACK INDIA

कुछ दिनों पहले महिला को हुआ शक 

रिपोर्ट के अनुसार, महिला को अपने पति के व्यवहार में कुछ समय से बदलाव महसूस हो रहा था. उसे शक हुआ कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध हो सकता है. अपने शक की पुष्टि के लिए उसने एक दिलचस्प तरीका अपनाया. ये तरीका टैसोग्राफी (coffee cup prediction divorce) कहलाता है जिसमें भविष्यवाणी करने के लिए कॉफी के ग्राउंड्स या चाय की पत्तियों को पढ़ने की प्राचीन कला है. महिला ने इस भविष्यवाणी को पूरी तरह से सच मानते हुए पति को घर से निकाल दिया और बच्चों को भी तलाक की बात बता दी. सिर्फ तीन दिन बाद, उसने पति को 'कानूनी नोटिस' भिजवा दिया और किसी भी तरह की बात या सफाई से इनकार कर दिया.

पति को लगा मजाक चल रहा है 

महिला के पति ने बताया, 'मैंने इसे बकवास समझकर हंसी में टाल दिया. लेकिन उसने इसे गंभीरता से लिया. उसने मुझे घर से चले जाने को कहा, हमारे बच्चों को बताया कि हम तलाक ले रहे हैं, और फिर मुझे एक वकील का फोन आया. तब मुझे एहसास हुआ कि यह सिर्फ एक मजाक नहीं था.' 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement