Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News: शादी के बाद सीधा बैंक खाते में आएंगे 12 लाख रुपये! सरकार की ये स्कीम बना रही है कपल्स को मालामाल

दुनिया में एक ऐसा देश है जहां की सरकार शादी करने वाले जोड़ों को 12 लाख रुपये तक की मदद दे रही है. इसका मकसद देश में घटती जन्म दर और जनसंख्या की समस्या से निपटना है.

Latest News
Viral News: शादी के बाद सीधा बैंक खाते में आएंगे 12 लाख रुपये! सरकार की ये स्कीम बना रही है कपल्स को मालामाल

Viral News

Add DNA as a Preferred Source

क्या आपने कभी सोचा है कि शादी करने के बाद कोई सरकार आपको लाखों रुपये इनाम में दे सकती है?  सुनने में ये किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है. दक्षिण कोरिया में सरकार ने घटती जन्म दर और जनसंख्या की समस्या से निपटने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. अब वहां शादी करने पर सरकार न केवल जोड़े को लाखों रुपये दे रही है, बल्कि डेटिंग से लेकर सगाई और हनीमून तक का खर्च भी उठा रही है. इसका मकसद है देश की गिरती हुई जनसंख्या को बढ़ावा देना. यह स्कीम खास तौर पर युवाओं को शादी और परिवार की ओर प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है. 

सरकार खुद शादी करने वाले लोगों को लाखों रुपये दे रही है

दुनिया में अक्सर लोग शादी के लिए पैसे जोड़ते हैं, तैयारी करते हैं और अपने ख्वाबों को साकार करने के लिए सालों मेहनत करते हैं. लेकिन दक्षिण कोरिया में इस सोच को सरकार ने बिल्कुल पलट कर रख दिया है. वहां अब सरकार खुद शादी करने वाले लोगों को लाखों रुपये दे रही है. जी हां, दक्षिण कोरिया के बुसान जिले में एक खास मैटचमेकिंग इवेंट आयोजित किया जाता है. अगर कोई जोड़ा इस इवेंट में हिस्सा लेकर शादी करता है, तो सरकार की ओर से उन्हें करीब $14,700 (लगभग 12 लाख रुपये) तक दिए जाते हैं. 

डेटिंग, सगाई और हनीमून के लिए सहायता 

मिली जानकारी के अनुसार ये सिर्फ एक बार की मदद नहीं है. सरकार यहां डेटिंग, सगाई और हनीमून जैसे महंगे खर्चों को भी खुद वहन कर रही है. दरअसल, दक्षिण कोरिया इस समय दुनिया का सबसे कम जन्म दर वाला देश बन चुका है.  साल 2023 में यहां की जन्म दर 0.72 थी जो कि 2024 में थोड़ा बढ़कर 0.75 हुई है, लेकिन यह अब भी बहुत कम है. ऐसे में सरकार ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए यह नया तरीका अपनाया है. 


यह भी पढ़ें: Z+ सुरक्षा में सड़क पर कुत्ते की सवारी करती दिखी बच्ची, Viral Video देख बोले लोग, 'ये है असली अभेद सुरक्षा!'


सरकार चाहती है कि युवा शादी करें, परिवार बसाएं

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह योजना जनसंख्या नीति का हिस्सा है. इसका मकसद जन्म दर में गिरावट और क्षेत्रीय जनसंख्या की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से निपटना है. अब सरकार चाहती है कि युवा शादी करें, परिवार बसाएं और देश की जनसंख्या संकट को हल करने में मदद करें. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement