ट्रेंडिंग
नीचे गिरते ही गोरिल्ला का पारा चढ़ जाता है. वह साइड में पड़ी साइकिल को उठा-उठाकर पटकने लगता है. देखें मजेदार वीडियो.
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक चिपैंजी के करतब देखने को मिल रहे हैं. आप देखेंगे कि यह गोरिल्ला मस्ती के मूड में था. इसने साइकिल चलाने की सोची लेकिन प्लान फेल हो गया. आप देखेंगे कि गोरिल्ला आराम से साइकिल चला रहा होता है. थोड़ी दूर जाकर उसका बैलेंस बिगड़ता है और वह नीचे गिर जाता है.
फिर क्या था...नीचे गिरते ही गोरिल्ला का पारा चढ़ जाता है. वह साइड में पड़ी साइकिल को उठा-उठाकर पटकने लगता है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों वह गिरने का बदला साइकिल से लेकर ही रहेगा.
क्या आपने कभी गोरिल्ला को साइकिल चलाते देखा है? पहले तो मौज से चला रहा था साइकिल, गिरा फिर देखिए कैसे निकाला गुस्सा
— DNA Hindi (@DnaHindi) June 15, 2022
(Source: Social Media)#Bicycle #Gorilla #ViralVideo #DnaHindi #DNAReel pic.twitter.com/Fr9fMugr4T
यह भी पढ़ें: Viral Video: पानी भरने गई दो महिलाओं में भिड़ंत, एक ने दूसरे के सिर पर दे मारा मटका
खैर गोरिल्ला साहब को गिरने पर गुस्सा आ गया लेकिन यह भी कमाल की बात है कि उसने साइकिल पर पकड़ बना ली है. क्योंकि साइकिल चलाना भी कोई बच्चों का खेल नहीं. इस वीडियो को इंटरनेट पर बहुत ही मजेदार कमेंट मिल रहे हैं. आईएफएस डॉ.सम्राट गौड़ा ने इसे शेयर करते हुए लिखा, स्टुपिड साइकिल. लोग गोरिल्ला के गुणों की तारीफ करते नहीं थक रहे. जया ने लिखा, ईंट का जवाब पत्थर से. आदित्य ने लिखा, बुड़बक बंदर.
यह भी पढ़ें: Video: हैंडसम तेंदुए का वीडियो वायरल, दिए ऐसे-ऐसे पोज कि आप सोच नहीं सकते
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.