Advertisement

गोरखपुर में पार्टी करने गई लड़कियों का हो गया झगड़ा, बाल नोंचकर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल

Gorakhpur Viral Video: गोरखपुर में पार्टी करने आई लड़कियों के बीच ऐसा जोरदार झगड़ा हुआ कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

गोरखपुर में पार्टी करने गई लड़कियों का हो गया झगड़ा, बाल नोंचकर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल

Gorakhpur Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोलघर इलाके में बने GDA कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार रात को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. पार्टी करने आई लड़कियों के बीच जमकर हाथापाई और जूतमपैजार हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि लड़कियों की पहचान की जा रही है और उनकी काउंसलिंग की जाएगी क्योंकि देखने से लग रहा है कि लड़कियों की उम्र काफी कम है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि चार-पांच लड़कियां आपस में भिड़ी हुई हैं और आसपास ढेर सारे लोग खड़े हैं. लोग अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे हैं और लड़कियां एक-दूसरे को गाली सुनाते हुए मारपीट कर रही हैं. यह मारपीट जीडीए टावर में मौजूद एक रेस्टोरेंट के बाहर का है. किसी बात को लेकर दोनों गुटों की लड़कियों के बीच मारपीट हो गई.

यह भी पढे़ं- सच्ची मोहब्बत के पाकिस्तानी महिला ने कर डाले तीन निकाह और दो तलाक, सोशल मीडिया हैरान

पुलिस ने क्या कहा
इस मामले पर गोरखपुर के एसपी कृष्ण कुमार ने कहा, 'दो ग्रुप की लड़कियों के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. यह गोलघर इलाके में बने जीडीए कॉम्प्लेक्स का है. दोनों पक्षों की पहचान की जा रही है और उनकी काउंसलिंग की जाएगी क्योंकि उनकी उम्र काफी कम है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और संबंधित पक्षों को भी ध्यान में रखा जाएगा.'

यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप तो लड़की ने पुलिस को कर दिया फोन, जानिए क्यों हो रही ऑफिसर की तारीफ

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पहले बाल पकड़कर एक लड़की को मारा जाता है फिर पलटवार होता है तो लड़की दूसरी लड़की को सीढ़ी से धक्का दे देती है. इसके बाद डंडे से मारपीट होने लगती है. इस दौरान रेस्टोरेंट में भी लोग बैठे हुए थे. बताया गया है कि बॉयफ्रेंड को लेकर शुरू हुए इस झगड़े ने देखते ही देखते गैंगवॉर का रूप ले लिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement