Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

दूल्हे ने पहनी थी 1 लाख रुपये की माला, गले से झपट ले गए बदमाश, ढूंढने में पुलिस के भी छूटे पसीने

दूल्हा बारात लेकर जा रहा था, तभी दो बदमाशों ने उसके गले से नोटों वाली माला छीन ली. पुलिस ने कुल 80 सीसीटीवी फुटेज तलाशे.

दूल्हे ने पहनी थी 1 लाख रुपये की माला, गले से झपट ले गए बदमाश, ढूंढने में पुलिस के भी छूटे पसीने

सांकेतिक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक दूल्हे के साथ बदमाशों ने ऐसा कांड किया है कि लोग अब नोटों की माला पहनने से डर जाएंगे. एक दूल्हे ने 500 रुपये के नोटों की एक माला पहनी थी. बारात निकलाने के दौरान दो बदमाश आए और उसके गले से 1 लाख रुपये के नोटों की माला छीनकर फरार हो गए. बारात के उत्सव का जश्न ही फीका पड़ गया. परेशान दूल्हे ने 31 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अब जाकर आरोपियों को धर दबोचा है.

पुलिस रिपोर्ट के मतुाबिक स्कूटी पर सवार दो लोगों ने 1 लाख रुपये की नोटों की माला लूट ली थी. 20 से 25 साल की उम्र के आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. दिल्ली के जगतपुरी पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने गुनहगारों को पकड़ने के लिए कुल 80 सीसीटी फुटेज तलाशे तब जाकर आरोपी दबोचे गए.

CCTV फुटेज तलाशने में परेशान हो गई पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तलाशकर गीता कॉलोनी के मकान नंबर 2/79 पहुंची. पुलिस ने पहले आऱोपी जसमीत को पकड़ा फिर दूसरे आरोपी की भी शिनाख्त हो गई. आरोपी ड्रग एडिक्ट है. राजीव महतो भी इस वारदात में शामिल था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

यह केस द्वारकापुरी के रहने वाले अंकित गुप्ता ने रजिस्टर कराया था. उसके भाई अनु गुप्ता की शादी पटपड़गंज रोड स्थित स्टार प्लेस से होने वाली थी, तभी बदमाश माला लूटकर फरार हो गए. पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement