ट्रेंडिंग
ट्विटर पर गूगल के 25.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्हीं में से कुछ लोगों ने कहा कि कुत्तों को खाने की चीजों को सर्च करने में मजा आएगा.
डीएनए हिंदी: गूगल ने हाल में ट्विटर यूजर्स से एक मजेदार सवाल पूछा. गूगल का सवाल था कि अगर पालतू कुत्ते सर्च इंजन का इस्तेमाल करेंगे तो किस लिए करेंगे. बस गूगल का यह सवाल क्या आया पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई. इंटरनेट यूजर्स इस पोस्ट पर मजेदार जवाब दे रहे हैं. गूगल का सवाल था, 'अगर आपका कुत्ता Google का यूज करे तो वह क्या खोजेगा?'
ट्विटर पर गूगल के 25.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्हीं में से कुछ लोगों ने कहा कि कुत्तों को खाने की चीजों को सर्च में मजा आएगा. एक यूजर ने लिखा'प्ले ग्राउंड में जाने के लिए वह उबर बुक करेंगे.' एक यूजर ने लिखा, 'कुत्त यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि आस-पास कुकीज की दुकान कहां पर है.' वहीं, एक दूसरे यूजर ने गूगल के सवाल पर जवाब दिया, 'दूसरे कुत्तों से खानों को कैसे छीने.' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'एक मेल डॉग लिखेगा कि अपनी गर्लफ्रेंड को कैसे इम्प्रेस करें.' एक अन्य ने लिखा, 'इंसानों को कैसे ट्रेन करें ताकि वह सभी कुत्ते-बिल्लियों को खाना परोसे.'
यह भी पढ़ें: VIDEO: मगरमच्छ ने किया हमला, अंकल जी ने फ्राइंग पैन से मार-मारकर किया पस्त
If your dog could use Google, what would they search for?
— Google (@Google) June 21, 2022
They'd just be there to track cookies.
— Paul Wolfe (@Pwhizzard) June 21, 2022
How to rob food from another dog
— Irfan Khan (@IrfanKh47305610) June 22, 2022
Male dog - How to impress my girl friend 😂
— Its Rudhra (ருத்ரா) (@rudhrasekar) June 22, 2022
ऐसे अन्य लोग भी मजेदार अंदाज में अपने रिएक्शन दिए. इस ट्वीट को 22 जून को पोस्ट किया गया और इसे अभी तक 2,000 लाइक्स से अधिक और 150 से ज्यादा रीट्वीट मिले हैं.
यह भी पढ़ें: पिता के साथ करता था मजदूरी, पढ़ाई में नहीं छोड़ी ढील, दसवीं में टॉपर बना अभिजीत
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.