Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video Viral: यहां पर गोलगप्पे में मिलाते है चीटियों की चटनी, वीडियो देख भड़के लोग

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक शेफ पानीपूरी में चीटियों की चटनी मिलाता हुआ नजर आ रहा है.

Latest News
 Video Viral: यहां पर गोलगप्पे में मिलाते है चीटियों की चटनी, वीडियो देख भड़के लोग


Video Viral

Add DNA as a Preferred Source

Video Viral: सोशल मीडिया पर खाने को लेकर आए दिन मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. गोलगप्पे खाना किसे पंसद नहीं है. चटपटे गोलगप्पों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इस वीडियो में एक इंटरनेशनल शेफ ने पानीपूरी के साथ कुछ ऐसा किया कि इसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. 

चींटियों की तीखी चटनी

शेफ वरुण तोतलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'थाई करी और पानीपूरी का अनोखा संगम'. खात बात तो ये है कि पानीपूरी में नारियल के दूध से बने पानी और चटनी के रूप में चींटियों की तीखी चटनी का इस्तेमाल किया गया है.

सोशल मीडिया पर पानीपूरी के साथ किए इस एक्सपेरिमेंट को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि अब कम से कम पानीपूरी को तो छोड़ दो.  एक अन्य यूजर ने लिखा-ये चींटियां हमारे आदिवासी समुदाय के पारंपरिक खानपान का हिस्सा हैं. 

 

लेकिन कुछ लोग इससे काफी गुस्से में भी नजर आए. एक यूजर ने लिखा-गोलगप्पों के साथ ऐसा मजाक करने वालों को जेल में डालो.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement